Capricorn Tarot Card Horoscope 21 June 2026 Makar Tarot Card Rashifal: परिवार के वरिष्ठ और अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा. पारिवारिक अपेक्षाओं के दबाव के बावजूद सकारात्मक सोच बनाए रखें. व्यवसायिक कार्यों में समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, इसलिए नई योजनाओं की बजाय पुराने कार्यों को पूरा करना बेहतर होगा. कार्यक्षेत्र में छोटे-छोटे बदलाव भविष्य में अच्छे परिणाम दे सकते हैं. आर्थिक रूप से अतिरिक्त आय के स्रोत तलाशने के अवसर मिल सकते हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जबकि रिश्तों में अतीत का कोई संबंध फिर से सामने आ सकता है.
व्यक्तिगत/Personal: परिवार के वरिष्ठ और अनुभवी लोगों की बातों को नजरअंदाज न करें. किसी नजदीकी व्यक्ति से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है. इस समय आवेश में आकर कोई भी गलत प्रतिक्रिया न दें.पुरानी बातों को लेकर मन में कड़वाहट न लाएं. परिवार के सभी सदस्यों की अपेक्षाओं को पूरा करना मुश्किल हो सकता है. इस बात से मन में अवसाद न लाएं. अपनी सोच में सकारात्मकता बदलाव लाएं. परिवार के किसी सदस्य की नई नौकरी की प्राप्ति से संतुष्ट हो सकते है.
व्यवसायिक/Professional: युवा लोग अपनी मेहनत की मनचाही सफलता न मिलने से निराश हो सकते है. व्यवसायिक कार्यों के लिए समय बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है. इस समय नई योजनाओं में ज्यादा समय लगाने की जगह पुराने कार्यों को पहले पूरा करें. कार्यक्षेत्र में किए गए छोटे-छोटे बदलाव के अच्छे परिणाम आगे चलकर प्राप्त हो सकते है. नौकरी के साथ किसी दूसरे आय के स्त्रोत ढूंढ सकते है. नौकरी में किसी सहयोगी की मदद कर उसकी समस्याओं का समाधान ढूंढने में मदद करेंगे. इस समय धैर्य और संयम बनाए रखें.
स्वास्थ्य/Health: सही खानपान और व्यवस्थित दिनचर्या से स्वास्थ्य को ठीक रखा जा सकता है.इस समय खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस कर सकते है.
आर्थिक स्थिति/Finance: मित्रों के साथ छोटे से व्यवसाय को शुरू कर सकते है. माता से कुछ धनराशि उधार ले सकते है.
रिश्ते/Relationship: अतीत का प्रेम संबंध फिर से सामने आ सकता है. इस रिश्ते को सभी के सामने स्वीकार करने से बच सकते है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं