विज्ञापन

Taurus Tarot Card: जल्दबाजी में निवेश से बचें, अपरिचितों से सावधान रहें, यात्रा से कार्यों में देरी

Taurus Tarot Card Horoscope 20 June:- Knight of wands की ऊर्जा कार्यों में लापरवाही और जल्दबाजी न करने, अपने व्यवसायिक संपर्कों से लाभ मिलने की बात कर सकती है. आइए जानते हैं, वृषभ राशि वाले जातकों के बारे में.

Taurus Tarot Card: जल्दबाजी में निवेश से बचें, अपरिचितों से सावधान रहें, यात्रा से कार्यों में देरी
धैर्य और समझदारी से लिए गए फैसले भविष्य में लाभ देंगे.

Taurus Tarot Card Horoscope 20 June 2026 Vrashbh Tarot Card Rashifal: समय की अनुकूलता से परेशानियों में राहत मिलेगी और कार्यों में सफलता के अवसर बढ़ेंगे. सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों से पहचान मजबूत होगी, वहीं नकारात्मक सोच से दूरी बनाना लाभदायक रहेगा. विद्यार्थियों और युवाओं को अपने लक्ष्य व करियर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. व्यवसाय में नए कार्य शुरू करने से पहले पूरी जानकारी जुटाएं और अपने संपर्कों को मजबूत बनाएं. निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं. परिवार में धार्मिक गतिविधियों का माहौल रहेगा और बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन जीवन में सुख-शांति प्रदान करेगा.

व्यक्तिगत/Personal: अति उत्साह या जल्दबाजी में आकर किसी बड़े निवेश का निर्णय न लें. घर के रुके हुए कार्य इस समय पूरा कर सकते है. परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जा सकते है. व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाएं रखने की कोशिश सफल रहेगी. इस समय आपके अंदर नया जोश और उत्साह महसूस करेंगे. कुछ नए लोगों के साथ रिश्ते बन सकते है.अपरिचित लोगों से मित्रता करते समय सामने वाले की जानकारी जरूर लें. 

व्यवसायिक/Professional: अचानक से किसी व्यवसायिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है. जिसके चलते कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तिगत कार्यों को स्थगित करना पड़ सकता है. इस यात्रा से कुछ अच्छे व्यवसायिक संबंध बन सकते है. ट्रैवल और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है. पुराने रुके हुए कार्यों को लेकर चिंतित हो सकते है. किसी लापरवाही के चलते एक अच्छा अवसर हाथ से निकल सकता है. जिसके चलते उच्च अधिकारी की डांट पड़ सकती है. अपने पुराने कार्यों का अवलोकन कर सकते है. पुराने अधिकारी से मुलाकात का कार्यों को आसानी से पूरा करने की सलाह ले सकते है. 

स्वास्थ्य/Health: जिम में जरूरत से ज्यादा व्यायाम करने के कारण खुद को काफी थका हुआ महसूस करेंगे. बिना वॉर्मअप किए भरी वजन उठाने की गलती न करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance: पिता से नए वाहन को खरीदने के लिए आर्थिक मदद ले सकते है. व्यवसाय में आर्थिक मंदी की स्थिति आ सकती है. 

रिश्ते/Relationship: किसी नए रिश्ते की शुरुआत जितनी तेजी से बढ़ेगी, उतनी ही तेजी से रिश्ता बिगड़ सकता है.

लेखक के बारे में
img
टैरो कार्ड रीडर दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
दिशा भटनागर एक सर्टिफाइड टैरो रीडर और लाइफ कोच है।जो पिछले कुछ वर्षों से टैरो कार्ड्स रीडिंग कर रही है।कई लोग इनकी रीडिंग्स से लाभान्वित हुए है।पिछले... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taurus Aaj Ka Rashifal, Vrashbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com