Pisces Tarot Card Horoscope 20 August 2026 Meen Tarot Card Rashifal: परिवार में धार्मिक कार्यक्रम या किसी शुभ काम की योजना बन सकती है. परिवार के सभी सदस्य इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी क्षमता अनुसार जिम्मेदारियों को पूरा करने कर सकते हैं. इस समय कहीं धन निवेश करने से बचकर रहे. समय के प्रतिकूलता आर्थिक नुकसान कर सकती हैं. दूसरों के मामले में जरूर से ज्यादा दखल ना दे. अपने प्यार पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें. इस समय विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. दूसरों की गतिविधियों के कारण अपने कीमती समय पर बात ना करें. किसी को लेकर मजाक ना उड़ाए. दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें. पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो रहे सभी रिश्तेदारों के साथ मधुर व्यवहार रखें.
व्यवसायिक/ Professional:
व्यवसाय में इस समय ज्यादा मुनाफे की उम्मीद ना करें. मार्केटिंग से जुड़े गतिविधियों में लाभ प्राप्ति के अवसर आ रहे हैं. कार्य क्षेत्र में किसी परियोजना पर पुनः कार्य शुरू हो सकता है. इस बार उस परियोजना में बदलावों के साथ कार्य करना पड़ सकता है. इस परियोजना को सफल बनाने का प्रयास करें. अपने आसपास के वातावरण और गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें. आपसे ईर्ष्या करने वाले सहयोगियों की गतिविधियों को अनदेखा न करें. यदि कोई व्यक्ति बार-बार किसी कार्य को लेकर चेतावनी दे रहा है तो उस कार्य को अच्छे से समझने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य/Health:
अपने खान पान और दिनचर्या को नियमित करें. समय पर कार्यों को पूरा कर तनाव मुक्त रहे.
आर्थिक स्थिति/Finance:
जरूर से ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग ना करें. यदि किसी जगह पैसों के फंसने की उम्मीद नजर आ रही हो, तो वहां बचकर रहे.
रिश्ते/Relationship:
किसी मित्र की कटु बातों के चलते रिश्ते में तनाव आ सकता है. सामने वाले से बातचीत नहीं करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं