विज्ञापन

IND vs SL: जो बेदी, मनिंदर नही कर सके, वो मानव सुथार ने कर डाला, भारतीय लेफ्टआर्म की विश्व में जोरदार दस्तक

Manav Suthar V/S Bishen Singh Bedi: करियर के शुरुआती दो ही टेस्ट में मानव ने वह कर दिखाया है, जो भारतीय इतिहास में पहले बड़े-बड़े दिग्गज नहीं ही कर सके

IND vs SL: जो बेदी, मनिंदर नही कर सके, वो मानव सुथार ने कर डाला, भारतीय लेफ्टआर्म की विश्व में जोरदार दस्तक
अपने समय के महान गेंदबाज बिशन सिंह बेदी और मानव सुथार

Manav Suthar creates history: टेस्ट क्रिकेट में गॉल में भारत को WTC Final के आसार को जिंदा रखने के लिए जरूरी जीत मिली, तो श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में टेस्ट क्रिकेट को लेफ्टी स्पिनर मानव सुथार (Manav Suthar) के रूप में ऐसा ताजा हवा का झोंका आया, जिसकी खुशूब से विश्व क्रिकेट जगत महका हुआ है. और अगले कई सालों तक महकेगा. टेस्ट क्रिकेट में खुद को 'जिंदा' रखने के लिए संघर्ष कर रही लेफ्ट-आर्म स्पिन विभाग को एक ऐसा चैंपियन बॉलर मिल गया है, जिसने करियर के शुरुआती दो टेस्ट मैचों में ही वह कारनामा कर डाला, जो भारत के करीब 93 साल के टेस्ट इतिहास में न तो महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी ही कर सके और न ही मनिंदर सिंह. 

अपने टैलेंट के कारण पंडितों द्वारा बेदी से तुलना पाने वाले मनिंदर के बाद वेंकटपथि राजू, सुनील जोशी, मुरली कार्तिक, प्रज्ञान ओझा सहित कई बाएं हाथ के स्पिनर आए, लेकिन मानव न केवल इनसे टैलेंट में कहीं आगे हैं, बल्कि मानव सुथार ने करियर में वो कारनाम कर दिखाया, जो उनसे पहले कोई लेफ्टआर्म स्पिनर नहीं ही कर सका. 

शुरुआती देस्ट, जबर्दस्त छाप

जब मानव सुथार ने दो महीने पहले अफगानिस्तान के खिलाफ करियर के पहले ही टेस्ट में 6 विकेट चटकाकर टैलेंट का परिचय दिया, तो एक वर्ग ने यह कहा कि यह अफगानिस्तान की टीम है. और उसके बल्लेबाज स्पिनरों के खिलाफ कमजोर हैं. लेकिन अब करीब दो महीने बाद ही मानव सुथार ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ करियर के शुरुआती दो टेस्ट में ही 17 विकेट लेकर आलोचकों के होठों पर टेप लगा दी है. वास्तव में, भारत के करीब 93 साल के टेस्ट इतिहास में करियर के शुरुआती दो टेस्ट मैच में अक्षर पटेल ने जरूर शुरुआती दो टेस्ट मैचों में लगातार पांच विकेट जरूर लिए, लेकिन इसके बाद वह टीम से ही गायब हो गए. 

बेदी और मनिंदर भी नहीं कर सके ऐसा

भारत के लिए 266 विकेट लेने वाले महान बिशन सिंह बेदी का टेस्ट करियर 1966 में विंडीज के खिलाफ शुरू  हुआ था. और बेदी जैसा बॉलर भी शुरुआती दो टेस्ट में 7 ही विकेट चटका सके थे. बेदी को अपने 17 विकेट लेने के लिए 5 टेस्ट खेलने पड़े, लेकिन सुथार ने 2 ही टेस्ट में यह कर दिखाया. 

वहीं, अस्सी के दशक में दूसरे बेदी कहे गए मनिंदर सिंह उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. और 35 टेस्ट में 88 विकेट के साथ उनके करियर का अंत हो गया. मनिंदर ने पहला टेस्ट 1982 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची में खेला. इसमें उन्होंने दो, तो अगले टेस्ट में 3 सहित शुरुआती दो टेस्ट में 5 ही विकेट चटकाए. हालांकि, मनिंदर की गाड़ी इसके बाद दूसरे गीयर में दौड़ी और वह चार टेस्ट खेलने 22 विकेट ले चुके थे. 

यह भी पढ़ें:  'बस ये एक गलती मत करना', मानव सुथार का भविष्य तय कर सकती है चेतेश्वर पुजारा की ये सलाह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, India Vs Sri Lanka 2026/27, Sri Lanka Vs India 08/15/2026 Slin08152026272145, Manav Jagdusakumar Suthar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com