Virgo Tarot Card Horoscope 19 June 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: परिवार के वरिष्ठ लोगों का सानिध्य और सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी सकारात्मक अनुभव दे सकती है. नए लोगों से मुलाकात जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है. कार्यक्षेत्र में शांत और व्यावहारिक रवैया सफलता दिलाएगा, वहीं व्यापार में नई योजनाएं और साझेदारी के अवसर सामने आ सकते हैं. आर्थिक मामलों में लेनदेन करते समय सावधानी बरतें. स्वास्थ्य के लिए खानपान पर नियंत्रण जरूरी रहेगा. जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता और बेहतर तालमेल बना रहेगा.
व्यक्तिगत/Personal: परिवार में बड़े बुजुर्ग और सम्मानित व्यक्तियों के साथ समय गुजारने का अवसर प्राप्त हो सकता है. घर में सुख सुविधा की कुछ पुरानी एवं कीमती चीजों की खरीद कर सकते हैं. सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में भागीदारी कर सकते हैं. कुछ नए लोगों से मुलाकात जीवन में अचानक से बड़े बदलाव ला सकती है.अपनी सोच एवं समझ को आधुनिक समय के अनुसार बदलने का प्रयास करेंगे.पारिवारिक संस्कारों एवं मूल्यों की जानकारी परिवार के बच्चों को दे सकते हैं. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं. चिकित्सक की सलाह पर स्थान परिवर्तन पर विचार करेंगे.
व्यवसायिक/Professional: व्यावसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव लाकर कार्यों को आसानी से पूरा करने की योजना बना सकते हैं. इस समय कुछ नए कार्यों के प्रति रुझान बढ़ सकता है. कार्य क्षेत्र में किसी बात को लेकर अधिकारियों के साथ उलझने की जगह शांत रहना बेहतर रहेगा.सामने वाले से उलझना आपकी नौकरी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. व्यवसाय में आपका व्यापारिक दृष्टिकोण जल्द ही अच्छी तरक्की की तरफ ले जा सकता है. साझेदारी के साथ नए अनुबंधों के बारे में विचार कर सकते हैं. अपने अधीनस्थ कर्मचारी के साथ व्यवहार नम्र बनाए रखना आपकी छवि को बेहतर बनाएगा.
स्वास्थ्य/Health: किसी विवाह में लगातार गरिष्ठ भोजन करने के कारण पाचन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इस समय खान-पान में आवश्यक परहेज करें. तरल पदार्थ और मौसमी फलों का ज्यादा सेवन परेशानी से राहत दे सकता है.
आर्थिक स्थिति/Finance: किसी सहयोगी के साथ पैसे के लेनदेन में लापरवाही होने से नुकसान हो सकता है. जल्दबाजी में पैसों के लेनदेन के साथ हिसाबकिताब को ना करें.
रिश्ते/Relationship: व्यवसायिक और व्यक्तिगत जीवन में उचित तालमेल बनाए रखें. जीवन साथी के साथ समय बिताकर उसकी नाराजगी दूर कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं