विज्ञापन

पहली बार सामने आई जॉर्जिया मेलोनी की लाडली, कैमरा देख मां के पीछे छिपी; देखें वीडियो

वायरल वीडियो में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की बेटी जिनेव्रा विमान से उतरते समय अपनी मां का हाथ पकड़कर चलती नजर आती हैं.

पहली बार सामने आई जॉर्जिया मेलोनी की लाडली, कैमरा देख मां के पीछे छिपी; देखें वीडियो
मेलोनी की करीब 10 साल की बेटी कैमरों से बचती हुई नजर आई
  • फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी भी शामिल हुईं थीं.
  • मेलोनी की लगभग दस वर्षीय बेटी जिनेव्रा मीडिया की भीड़ से बचने के लिए अपनी मां के पीछे छिपती नजर आई.
  • जिनेव्रा का मासूम अंदाज कैमरों में कैद हुआ और अधिकारियों ने उन्हें स्वागत समारोह के बाद एक उपहार दिया.

फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में दुनिया के कई बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया. इस वैश्विक मंच पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी भी पहुंचीं, जिनकी मौजूदगी पहले से ही सुर्खियों में रही. इस बीच सम्मेलन से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मेलोनी की करीब 10 साल की बेटी कैमरों से बचती हुई नजर आ रही है.

वीडियो में वह अपनी मां के पीछे छिपने की कोशिश करती दिखाई देती हैं और मीडिया की भीड़ से दूरी बनाने का प्रयास करती नजर आती हैं. अब मासूम अंदाज में कैमरों से बचने का यह दृश्य लोगों के बीच तेजी से चर्चा का विषय बन गया है.

वीडियो में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की बेटी जिनेव्रा का मासूम अंदाज देखने को मिल रहा है. वह विमान से उतरते समय अपनी मां का हाथ थामे रहती हैं. जानकारी के अनुसार, स्वागत समारोह के बाद अधिकारियों ने जिनेव्रा को एक गिफ्ट भी दिया.

साथ ही इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बताया कि आखिरकार उन्होंने सिगरेट पीना छोड़ ही दिया. कुछ महीने पहले ही उन्होंने कहा था कि वह कभी सिगरेट नहीं छोड़ सकतीं. लेकिन अब उन्होंने बताया है कि उन्हें स्मोकिंग छोड़े महीनेभर से ज्यादा हो गया. मंगलवार को G-7 समिट में नेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने स्मोकिंग छोड़ने का खुलासा किया.
 

ये भी पढ़ें : आपने मुझे छोड़ दिया; मेलोनी से मजाक करने लगे डोनाल्ड ट्रंप, जी-7 में खुद को बताया बॉस

लेखक के बारे में
img
आलोक कुमार ठाकुर
सीनियर सब एडिटर
लेखक NDTV समूह में Senior Sub Editor के तौर पर कार्यरत हैं. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल, 2016-19 में पत्रकार... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Georgia Meloni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com