विज्ञापन

Scorpio Tarot Card: नकारात्मक बातों को पीछे छोड़ें, धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी, मेहनत का अच्छा फल मिलेगा

Scorpio Tarot Card Horoscope 19 June: Two of wands की ऊर्जा अतीत की नकारात्मक बातों से दूरी, मेहनत और ईमानदारी के अच्छे प्रतिफल की प्राप्ति की बात लेकर आ रही है. आईए जानते हैं, वृश्चिक राशि वाले जातकों के बारे में.

Scorpio Tarot Card: नकारात्मक बातों को पीछे छोड़ें, धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी, मेहनत का अच्छा फल मिलेगा
कड़ी मेहनत का प्रतिफल और आध्यात्मिक विश्वास मनोबल बढ़ाएगा.

Scorpio Tarot Card Horoscope 19 June 2026 Vrashchik Tarot Card Rashifal: अतीत की नकारात्मक बातों को पीछे छोड़कर रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास सफल रहेगा. परिवार में जिम्मेदारियों का संतुलित बंटवारा राहत देगा और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है. युवाओं को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में लंबे समय की मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं, जबकि आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. परिवार और जीवनसाथी के लिए समय निकालना रिश्तों को और मजबूत बनाएगा.

व्यक्तिगत/Personal: अतीत की नकारात्मक बातों का असर आपसी सम्बन्धों पर पड़ सकता है. छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर परिवार में शांति का माहौल बना सकते हैं. अपने ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारियां न लें. परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जिम्मेदारियों को बांट सकते है. धर्म-कर्म के मामले में आस्था बढ़ेगी. युवाओं को करियर से जुड़ी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है. किसी से बातचीत करते समय सही शब्दों का चयन करें. अपशब्दों का उपयोग न करें. अपने मान-सम्मान को बनाए रखें. 

व्यवसायिक/Professional: पिछले कुछ समय से कर रहे कड़ी मेहनत का अच्छा प्रतिफल मिल सकता है आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी के बढ़ती आत्मीयता लोगों की निगाह में खटक सकती है. अपनी निजी बातों को किसी के साथ साझा ना करें. समय कुछ परेशानी वाला हो सकता है. दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने की जगह अपनी गतिविधियों पर ध्यान दें. किसी व्यावसायिक यात्रा को आगे के लिए स्थगित कर सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health: महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहे.छोटी समस्या होने पर भी लापरवाही ना करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance: किसी मित्र को दिया गया उधार वापस मिल सकता है. पिता से व्यवसाय विस्तार के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है. 

रिश्ते/Relationship: व्यस्तता के बावजूद बच्चों और जीवनसाथी के लिए समय निकले. इससे आपस में सम्मान और विश्वास की भावना मजबूत होगी.

लेखक के बारे में
img
टैरो कार्ड रीडर दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
दिशा भटनागर एक सर्टिफाइड टैरो रीडर और लाइफ कोच है।जो पिछले कुछ वर्षों से टैरो कार्ड्स रीडिंग कर रही है।कई लोग इनकी रीडिंग्स से लाभान्वित हुए है।पिछले... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Scorpio Aaj Ka Rashifal, Vrashchik Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com