विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card: परिवार में खुशखबरी के संकेत, समाज सेवा से जुड़े लोगों को मिल सकता है लाभ

Sagittarius Tarot Card Horoscope 19 June: Ace of Cups की ऊर्जा परिवार के प्रति अपने प्रेम और जिम्मेदारियां को पूरा करना और कार्य क्षेत्र में आवश्यक बदलाव की आवश्यकता पर चर्चा की बात कर सकती है.

Sagittarius Tarot Card: परिवार में खुशखबरी के संकेत, समाज सेवा से जुड़े लोगों को मिल सकता है लाभ
परिवार में खुशियां और सकारात्मक मुलाकातें जीवन में नई ऊर्जा लाएंगी.

Sagittarius Tarot Card Horoscope 19 June 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: परिवार में नए सदस्य के आगमन या किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल बन सकता है. नई मुलाकातें जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगी और पुरानी कड़वाहटों से बाहर निकलने में मदद करेंगी. समाज सेवा, कला और हीलिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता व सम्मान मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में नई तकनीकों और अवसरों से लाभ होगा, वहीं मनचाही नौकरी मिलने के संकेत हैं. आर्थिक रूप से निवेश से लाभ और उपहार प्राप्ति के योग बन रहे हैं. रिश्तों में प्रेम, मधुरता और नए संबंधों की शुरुआत संभव है.

व्यक्तिगत/Personal: परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है या किसी बच्चे की किलकारी की सूचना प्राप्त हो सकती है. इस समय मन में सभी के लिए दया और प्रेम की भावना बढ़ेगी. अपनी रुचि के कार्यों को व्यवसाय में बदलने की बात परिजनों से कर सकते हैं. जीवन में आध्यात्मिक बदलाव महसूस कर सकते हैं. किसी नए व्यक्ति से मुलाकात अतीत की बातों की कड़वाहट से दूर कर सकती है. सामने वाले की मार्गदर्शन जीवन को सकारात्मक मार्ग पर ले जाने का प्रयास करेंगे. 

व्यवसायिक/Professional: समाज सेवा, कला क्षेत्र और हीलिंग प्रोफेशन से जुड़े लोगों को संतुष्टि और सफलता की प्राप्ति होगी.अपने काम के प्रति लगाव परिजनों से दूर कर सकता है. समाज सेवा या एनजीओ में काम करने वाले लोगों को सरकारी अनुदान या किसी बड़े दान की प्राप्ति हो सकती है.व्यवसाय में अपने कार्य को बेहतर बनाने के लिए कुछ नई तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. सहयोगी और कर्मचारियों के साथ कार्य क्षेत्र में कुछ आवश्यक बदलाव आने पर चर्चा करेंगे. मनचाही नौकरी की प्राप्ति उत्साहित करेगी. 

स्वास्थ्य/Health: शरीर में गर्मी बढ़ने से त्वचा पर छोटी-छोटी फुंसियां हो सकती हैं. इस समय ठंडी वस्तुओं का सेवन करें और चेहरे पर ज्यादा सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग न करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance: पूर्व में खरीदे गए शेयर्स से अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है. माता से कीमती उपहार मिल सकता है.

रिश्ते/Relationship: अविवाहित लोगों के जीवन में प्रेम संबंध की शुरुआत हो सकती है. दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी.

लेखक के बारे में
img
टैरो कार्ड रीडर दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
दिशा भटनागर एक सर्टिफाइड टैरो रीडर और लाइफ कोच है।जो पिछले कुछ वर्षों से टैरो कार्ड्स रीडिंग कर रही है।कई लोग इनकी रीडिंग्स से लाभान्वित हुए है।पिछले... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sagittarius Aaj Ka Rashifal, Dhanu Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com