Pisces Tarot Card Horoscope 19 June 2026 Meen Tarot Card Rashifal: परिवार में किसी विशेष आयोजन की तैयारियों से उत्साह और खुशियों का माहौल बना रहेगा. रिश्तों को लेकर मन की शंकाएं दूर होने से राहत और प्रसन्नता महसूस होगी. कार्यक्षेत्र में सम्मान, पदोन्नति या मनचाही नौकरी मिलने के संकेत हैं. समय के अनुसार कार्यशैली में बदलाव आर्थिक लाभ के नए अवसर ला सकता है, हालांकि कार्यभार अधिक रह सकता है. स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें और खानपान पर विशेष ध्यान दें. प्रेम और वैवाहिक रिश्तों में आपसी समझ बनाए रखना आवश्यक होगा.
व्यक्तिगत/Personal: परिवार के किसी बड़े दंपत्ति के विवाह की वर्षगांठ की तैयारियां जोर-शोर से हो सकती है. इस समय मेहमानों का आना-जाना परिवार के माहौल में ऊर्जा और उत्साह बढ़ा सकता है. बच्चों की शरारतें और गतिविधियां सबका दिल मोहित कर सकती है. किसी रिश्ते को लेकर मन में जो भी शंकाएं बनी हुई है. वह अब पूरी तरह से समाप्त हो सकती हैं. इससे मन में प्रसन्नता रहेगी.
व्यवसायिक/Professional: ज्योतिष विद्या से जुड़े लोगों को उनके कार्यों के लिए सम्मान या सफलता प्राप्त हो सकती है. लंबे समय से पदोन्नति की प्राप्ति की चाह जल्द ही पूरी हो सकती है. मनचाही नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को जल्द ही अपनी इच्छा पूरी होती नज़र आएगी. समय के अनुरूप कार्य शैली में बदलाव लाने से आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते है. इस समय कार्य का बोझ अधिक हो सकता है. सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव हो सकते है.
स्वास्थ्य/ Health: मौसम की वजह से स्वास्थ्य नरम रह सकता है. इस समय अपने अंदर उर्जा और आत्मबल की जगह थकान और कमजोरी महसूस करेंगे. खानपान में नारियल पानी और ताजे फलों का सेवन लाभदायक रहेगा.
आर्थिक स्थिति/Finance: भाई बहनों से उपहार स्वरूप कुछ कीमती वस्तुएं प्राप्त हो सकती हैं. अपने मोबाइल और पर्स को सार्वजनिक स्थान पर सुरक्षित रखें.
रिश्ते/Relationship: प्रेम विवाह में विवाद होने की स्थिति बन सकती है. जीवनसाथी का आपके ऊपर हावी होना इस विवाद का कारण हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं