विज्ञापन

Capricorn Tarot Card: समय मिश्रित फलदायी, निजी बातें गोपनीय रखें, व्यवसायिक बदलाव फिलहाल टालें

Capricorn Tarot Card Horoscope 19 June: Seven of wands की ऊर्जा वर्तमान समय का मिला-जुला प्रतिफल और अपनी गोपनीय बातों को लोगों के साथ साझा न करने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, मकर राशि वाले जातकों के बारे में.

Capricorn Tarot Card: समय मिश्रित फलदायी, निजी बातें गोपनीय रखें, व्यवसायिक बदलाव फिलहाल टालें
संयम और गोपनीयता बनाए रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा.

Capricorn Tarot Card Horoscope 19 June 2026 Makar Tarot Card Rashifal: यह समय मिश्रित परिणाम देने वाला रह सकता है, इसलिए धैर्य और समझदारी बनाए रखें. पारिवारिक मामलों में सभी को संतुष्ट करना कठिन लग सकता है, वहीं निजी बातों को गोपनीय रखना बेहतर रहेगा. कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव या नई नौकरी के निर्णय को फिलहाल टालना उचित होगा. प्रतिस्पर्धियों और आसपास के माहौल पर नजर रखें तथा विवादों को समय रहते सुलझाने का प्रयास करें. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और खर्चों पर नियंत्रण रखें. रिश्तों में ईमानदारी और सहयोग की भावना संबंधों को मजबूत बनाएगी.

व्यक्तिगत/Personal: यह समय मिला-जुला प्रतिफल देने वाला हो सकता है. किसी कार्य को पूरा करने के प्रयास में पूर्णता सफलता प्राप्त नहीं होने से असंतुष्टि रहेगी. पारिवारिक मामलों में सभी सदस्यों को खुश कर पाना मुश्किल लग सकता है. कुछ सदस्यों के नाराजगी आपके निर्णय पर प्रश्न चिन्ह खड़ी कर सकती है. अपनी गोपनीय या निजी बातों को किसी अपरिचित के सामने उजागर न करें, अन्यथा बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं. बढ़ते हुए खर्चों में कटौती कर सकते है. कुछ समय बच्चों के साथ बिताए.इससे उनकी समस्याएं समझने में आसानी होगी. 

व्यवसायिक/Professional: नई नौकरी की तलाश कुछ समय के लिए स्थगित रखें.यह समय किसी भी तरह के बदलाव के लिए उपयुक्त नहीं है. व्यवसाय में यदि नए बदलाव लाने का विचार कर रहे हैं. तो इस विचार को लागू करने के लिए कुछ समय का की प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है.व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें. कार्य क्षेत्र में अपने आसपास के लोगों की गतिविधियों और वातावरण को लेकर सजग रहे. यदि नौकरी में किसी सहयोगी के साथ अनबन चल रही है. तो इस अनबन को समय रहते सुलझा लेना बेहतर रहेगा. अन्यथा आगे चलकर कार्य क्षेत्र में आप पर कोई बड़ा आरोप लगा सकता है. नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि को लेकर उच्च अधिकारियों से बहस हो सकती है. इस समय सामने वालों की बातों पर गलत प्रतिक्रिया न दें. 

स्वास्थ्य/Health: गर्भवती महिलाएं अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें. इस मौसम में ठंडे पदार्थों और फलों का सेवन अधिक करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance: परिवार की आर्थिक स्थिति को नजरअंदाज ना करें.अपनी आमदनी की चर्चा किसी बाहरी व्यक्ति के साथ ना करें. 

रिश्ते/Relationship: मित्रों के साथ किसी समाज सेवा संस्थान में अपनी सेवाएं दे सकते हैं. प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति ईमानदार रहें.

लेखक के बारे में
img
टैरो कार्ड रीडर दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
दिशा भटनागर एक सर्टिफाइड टैरो रीडर और लाइफ कोच है।जो पिछले कुछ वर्षों से टैरो कार्ड्स रीडिंग कर रही है।कई लोग इनकी रीडिंग्स से लाभान्वित हुए है।पिछले... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Capricorn Aaj Ka Rashifal, Makar Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com