Capricorn Tarot Card Horoscope 18 June 2026 Makar Tarot Card Rashifal:- किसी भी स्थिति में मनमानी न करें. वरिष्ठ जनों की सलाह पर ध्यान दें. कहीं भी धन निवेश की योजना को स्थगित रखें. संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. व्यस्तता के बावजूद मित्रों और संबंधियों के साथ मेलजोल बनाए रखेंगे. लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. पुरानी नकारात्मक बातों को स्वयं पर हावी न होने दे. पैसों को लेकर किसी करीबी संबंधी से मतभेद हो सकता है.
व्यवसायिक/ Professional:- कार्य क्षेत्र में विपरीत परिस्थिति में भी संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें. कार्य क्षेत्र में पैसों से जुड़े मामलों में कागजों की अच्छे से जांच पड़ताल करें. किसी अनुबंध में रुका हुआ पैसा प्राप्त होने की संभावना बन रही है. व्यापार विस्तार से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करें. इस समय पुराने संपर्क को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश लाभदायक साबित होगी. कार्यों को पूरा करने के लिए किसी भी अनैतिक साधन का उपयोग करना परेशानी में डाल सकता है. ऐसे उपायों से दूर रहे. सहयोगियों के साथ कहीं भ्रमण की योजना बना सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health:- किसी गलत दवाई के सेवन से त्वचा में खुजली होने की समस्या उत्पन्न हो सकती है. इस समय किसी दवा के सेवन की जगह घरेलू उपचार से समस्या सुधारने की कोशिश कर सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance:- गैर कानूनी कार्य में रुचि लेने के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है. व्यवसाय व्यवसाय में अनावश्यक खर्चो पर रोक लगाएं.
रिश्ते/Relationship:- अविवाहित लोगों के विवाह का योग बन सकते बना रहे हैं. पारिवारिक मामलों में सूझबूझ से सही निर्णय लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं