विज्ञापन

Capricorn Tarot Card: आत्मनिर्भरता और समझदारी से मिलेगा लाभ, रिश्तों में बढ़ेगा अपनापन

Capricorn Tarot Card Horoscope 17 July: Page of wands की ऊर्जा अपने निजी और पारिवारिक कार्यों को प्राथमिकता देना, दी गई जिम्मेदारी को पूरी तरह से दी गई जिम्मेदारी का निर्वाह करने की बात लेकर आ सकते हैं.

Capricorn Tarot Card: आत्मनिर्भरता और समझदारी से मिलेगा लाभ, रिश्तों में बढ़ेगा अपनापन
सही निर्णय आज हर जिम्मेदारी को सफलता में बदल सकते हैं.

Capricorn Tarot Card Horoscope 17 July 2026 Makar Tarot Card Rashifal: आज आत्मविश्वास बनाए रखते हुए जिम्मेदारियों को संतुलित करना आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा. कार्यक्षेत्र में आत्मनिर्भरता और योजनाओं की समीक्षा भविष्य में बेहतर परिणाम दे सकती है. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना लाभदायक रहेगा. रिश्तों में संवेदनशीलता और अपनों की भावनाओं को समझने से संबंध मजबूत होंगे. 

व्यक्तिगत/Personal: किसी दोस्त की मदद करते समय अपने निजी कार्यों को नजरअंदाज ना करें. ससुराल पक्ष से संबंध बेहतर करने के लिए अपनी कोशिश बनाए रखें. इस समय कोई बुरी खबर मिलने से मन में तनाव और निराश कर सकती है. ऐसी स्थिति में अपना मनोबल कम न होने दे. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने से आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी. 

व्यवसायिक/ Professional: अपने कार्यों को पूरा करने के लिए दूसरों पर निर्भर ना रहे. कार्य क्षेत्र में जिम्मेदारी अधिक होने की स्थिति में उच्च अधिकारियों से इस विषय पर बातचीत कर सकते हैं.आपके पुराने कार्यों और योजनाओं का समय-समय पर विश्लेषण कर आगे की योजनाओं और बेहतर बना सकते हैं. व्यावसायिक जीवन की परेशानियों और तनाव का असर परिवार और बच्चों पर ना पड़ने दे. किसी व्यवसायिक यात्रा के दौरान पुराने मित्र से मुलाकात होने पर उत्साहित होंगे. 

स्वास्थ्य/Health: पूर्व से चली आ रही त्वचा संबंधी समस्या का धीरे-धीरे समाधान मिल सकता है. इस समय सही चिकित्सीय सलाह पर अमल करेंगे. 

आर्थिक स्थिति/Finance: करीबी रिश्तेदारों के साथ पैसों का लेनदेन सोच समझकर करें. पैसा अटकने की स्थिति में रिश्ते खराब हो सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship: समय प्रिय आपका ध्यान अपनी और आकर्षित करने का प्रयास कर सकता है. सामने वाले की भावनाओं को समझने की कोशिश करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Capricorn Aaj Ka Rashifal, Makar Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com