Scorpio Tarot Card Horoscope 16 June 2026 Vrashchik Tarot Card Rashifal:- परिवार में किसी बच्चे की प्रतियोगिता की तैयारी से माहौल गर्मजोशी पूर्ण रहेगा. सभी का प्रोत्साहन उसके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा. इस समय मन भविष्य को लेकर काफी चिंतित हो सकता है. परिजनों से नौकरी के चलते स्थान परिवर्तन की बात कर सकते है. संतान के भविष्य को आर्थिक सुरक्षा दे सकते है. किसी गलत निर्णय के चलते काम को शुरू करना आसान नहीं लगेगा.
व्यवसायिक /Professional:- व्यवसाय का विस्तार किसी अन्य शहर में करने पर विचार कर सकते है, जिसके चलते कुछ नए लोगों के साथ संपर्क बनाएंगे. किसी को व्यवसाय में शामिल करने से पूर्व उसके बारे में जानकारी प्राप्त जरूर करें. कुछ मामलों में जल्दबाजी बड़ी परेशानियां ला सकती है. इस समय सही योजना बनाकर सही समय पर उसे लागू करना आपकी सबसे बड़ी शक्ति बनेगी. उच्च अधिकारी के साथ किसी बात पर गहमागहमी हो सकती है. इस समय सामने वाले से अपनी बात स्पष्ट रूप से रखें. व्यर्थ के विवादों या गलतफहमियों को बढ़ाने ना दें.
स्वास्थ्य/Health:- कुछ गिरने से सिर पर हल्की से चोट आ सकती है, जिसके कारण अब दर्द महसूस हो सकता है. चिकित्सक को दिखाना बेहतर रहेगा.
आर्थिक स्थिति/Finance:- परिवार के किसी सदस्य की आर्थिक मदद करेंगे. सामने वाला ने अपने बुरे व्यसनों के चलते काफी कर्ज कर सकता है.
रिश्ते/ Relationship:- किसी को अपने अच्छे स्वभाव का ज्यादा फायदा ना उठाने दे. लोगों के साथ अपनी मर्यादा को सीमित रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं