विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card: आलस के चलते जरूरी कार्यों को टालना, सरकारी मामलों को पूरा करने में जल्दबाजी न करें

Sagittarius Tarot Card Horoscope 16 June: The Hanged Man की ऊर्जा जीवन में व्यवस्थित बदलाव लाने, कार्यों को लेकर गंभीरता और कार्य क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की बात लेकर आ सकती है. जानते हैं धनु राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Sagittarius Tarot Card: आलस के चलते जरूरी कार्यों को टालना, सरकारी मामलों को पूरा करने में जल्दबाजी न करें
आय के साधनों में पहले से अधिक मजबूती नजर आएगी.

Sagittarius Tarot Card Horoscope 16 June 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal:- अव्यवस्थित जीवनशैली के चलते परिजनों से काफी कुछ सुनना पड़ सकता है. इस समय खुद के व्यवहार एवं व्यक्तित्व में परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे. दिनचर्या को व्यवस्थित कर परिजनों को अचंभित कर सकते हैं. आलस की वजह से किसी भी काम को टालने की कोशिश ना करें. इससे जरूरी कामों में बाधा उत्पन्न हो सकती है. सभी लोगों के साथ बोलचाल का लहजा नरम रखें. अपने बड़ों की इज्जत करें. प्रिय से विवाह का वादा करते समय पहले अपने परिजनों से बातचीत अवश्य करें. समय पर वादा पूरा न होने से सामने वाला आपको झूठा मान सकता है. 

व्यवसायिक/Professional:- कार्य क्षेत्र में अपना पूरा योगदान दें. पुराने कार्यों को पहले पूरा करने का प्रयास करें. इस समय कुछ सरकारी मामले अटक सकते हैं. जल्दबाजी न करें. धैर्य और संयम से उनको पूरा करने का प्रयास करें. आय के साधनों में पहले से अधिक मजबूती नजर आएगी. जरा जरा सी बातों पर लोगों के साथ बहस ना करें. यदि आवश्यकता पड़े, तो अपने सहयोगियों की मदद जरूर करें. किसी गलत बात की आशंका होने पर उसे उसे कार्य को कुछ समय के लिए रोका जा सकता है. 

स्वास्थ्य/Health:- किसी नई जगह पर जाकर स्वास्थ्य थोड़ा नर्म-गर्म रह सकता है. इस समय खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित कर स्वास्थ्य ठीक किया जा सकता है. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- आर्थिक स्थिति में पहले से अधिक मजबूती आएगी. बच्चों के भविष्य को लेकर आर्थिक योजनाओं पर विचार कर सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship:- किसी की बातों में आकर सामने वाले पर शक ना करें. इससे रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती है.

लेखक के बारे में
img
टैरो कार्ड रीडर दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
दिशा भटनागर एक सर्टिफाइड टैरो रीडर और लाइफ कोच है।जो पिछले कुछ वर्षों से टैरो कार्ड्स रीडिंग कर रही है।कई लोग इनकी रीडिंग्स से लाभान्वित हुए है।पिछले... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sagittarius Aaj Ka Rashifal, Dhanu Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com