विज्ञापन

Libra Tarot Card Rashifal: थोड़ा स्वार्थी होना बेहतर, व्यवसाय में किसी व्यक्ति से बहस नुकसानदायक

Libra Tarot Card Horoscope 16 June: Five of cups की ऊर्जा जीवन में आ रही बाधाओं का सामना करने, किसी से बहस कर अपना नुकसान न करने और नकारात्मक स्थिति से न घबराने की बात लेकर आ सकती है.

Libra Tarot Card Rashifal: थोड़ा स्वार्थी होना बेहतर, व्यवसाय में किसी व्यक्ति से बहस नुकसानदायक
क्षमता से अधिक कार्यभार तनाव के साथ कार्य की सफलता को प्रभावित कर सकता है. 

Libra Tarot Card Horoscope 16 June 2026 Tula Tarot Card Rashifal:- किसी भी तरह की बाधा के बावजूद आगे बढ़ते रहेंगे. परिवार में कुछ मेहमानों के आने से अव्यवस्था हो सकती है, जिसके चलते व्यक्तिगत कार्यों में देरी होने से गुस्सा हो सकते है. इस समय क्रोध और आवेश न करें. इससे परिवार का माहौल बिगड़ सकता है. कभी-कभी थोड़ा स्वार्थी होना लोगों को उनकी सीमाएं बता सकता है. किसी भी बातों में आकर अपनी क्षमता से ज्यादा कार्य न करें. 

व्यवसायिक/Professional:- कोई महत्वपूर्ण कार्य बिना किसी रूकावट के पूरा होगा.इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. इस समय अपनी कार्यशैली में थोड़ा सा बदलाव लाकर कार्यों की गति तेज की जा सकती है. व्यवसाय में किसी व्यक्ति से बहस करना नुकसानदायक हो सकता है. स्वयं की भावनाओं पर नियंत्रण रखें. नकारात्मक स्थिति में घबराने की जगह उसका समाधान ढूंढ सकते है. कार्य क्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी न लें. क्षमता से अधिक कार्यभार तनाव के साथ कार्य की सफलता को प्रभावित कर सकता है. 

स्वास्थ्य/Health:- ज्यादा ठंडी चीजों के सेवन से गले में संक्रमण हो सकता है, साथ ही खांसी-जुकाम की शिकायत भी रह सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- व्यवसाय में कुछ अच्छे लाभ कर अनुबंध प्राप्त हो सकते है. समय पर उन्हें पूरा कर अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे. 

रिश्ते/Relationship:- घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा. मित्रों से मुलाकात होगी.

लेखक के बारे में
img
टैरो कार्ड रीडर दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
दिशा भटनागर एक सर्टिफाइड टैरो रीडर और लाइफ कोच है।जो पिछले कुछ वर्षों से टैरो कार्ड्स रीडिंग कर रही है।कई लोग इनकी रीडिंग्स से लाभान्वित हुए है।पिछले... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Libra Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com