विज्ञापन

Leo Tarot Card Rashifal: पुराना सपना साकार होने की उम्मीद, जोखिम पूर्णकार्यों में रुचि ना लें

Leo Tarot Card Horoscope 16 June: The Magician की ऊर्जा कोई पुरानी इच्छा के पूरे होने, प्रिय के साथ विवाह के लिए परिजनों की सहमति और कार्य क्षेत्र में व्यवसाय में नई गतिविधियां शुरू करने में कामयाब होने की बात कर सकती है.

Leo Tarot Card Rashifal: पुराना सपना साकार होने की उम्मीद, जोखिम पूर्णकार्यों में रुचि ना लें
इस समय संपत्ति की खरीद-फ़रोख्त करने वाले लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है.

Leo Tarot Card Horoscope 16 June 2026 Singh Tarot Card Rashifal:- यदि संपत्ति से संबंधित कोई समस्या चल रही है और लंबे समय से उसका समाधान प्राप्त नहीं हो पा रहा है, तो उसके होने की उम्मीद नजर आएगी. कोई पुराना सपना साकार हो सकता है. प्रिय के साथ विवाह के लिए परिजनों की सहमति प्राप्त हो सकती है. इस समय नजदीकी लोगों के साथ खुशनुमा वक्त बीतेगा. पारिवारिक मामलों में आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कुछ प्रयास कर सकते हैं. इस समय राजनीतिक लोगों और उनकी गतिविधियों से दूर रहें. 

व्यवसायिक/Professional:- व्यवसाय में कोई नई गतिविधियां शुरू करने की कोशिश कामयाब हो सकती है, लेकिन उचित परिणाम पाने के लिए थोड़ा सा धैर्य और संयम रखना जरूरी है. इस समय किसी भी तरह के जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि ना लें और ना ही कहीं निवेश करने का जोखिम उठाएं. युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है. कार्य क्षेत्र में सहयोगियों की बातों को नकारात्मक रूप में ना लें. इस समय संपत्ति की खरीद-फ़रोख्त करने वाले लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता पड़ सकती है. 

स्वास्थ्य/Health:- गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह ना रहे हैं. भारी सामान उठाने से बचें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- पूर्व में किए गए धन्यवेश का अच्छा प्रतिफल मिल सकता है. नए घर को खरीदने की इच्छा पूरी करेंगे. 

रिश्ते/Relationship:- विवाहोत्तर संबंधों में ज्यादा रुचि ना लें. पारिवारिक वातावरण को सुखद और शांत बनाएं.

लेखक के बारे में
img
टैरो कार्ड रीडर दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
दिशा भटनागर एक सर्टिफाइड टैरो रीडर और लाइफ कोच है।जो पिछले कुछ वर्षों से टैरो कार्ड्स रीडिंग कर रही है।कई लोग इनकी रीडिंग्स से लाभान्वित हुए है।पिछले... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leo Aaj Ka Rashifal, Singh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com