Aquarius Tarot Card Horoscope 15 August 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: किसी पारिवारिक मामले के कारण लंबे समय से कोई कानूनी मुकदमा चला आ रहा है. इस समय उस मुकदमे का फैसला होने की स्थिति बन रही है. फैसले को अपने पक्ष में लेने के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं. सही तरीके से किए गए कार्य से लाभ प्राप्ति की उम्मीद बन सकती है. बच्चों की गतिविधियों और खेलकूद में शामिल होकर उनका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ाने का प्रयास करेंगे. उनकी जीत पर उन्हें छोटे-छोटे उपहार देखकर प्रोत्साहित कर सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional:
यदि कहीं कार्य क्षेत्र में अच्छे लाभ प्राप्ति की उम्मीद नजर नहीं आ रही हो ,तो वहां अपना समय व्यर्थ ना करें. दूसरी योजना को शुरू करके उससे लाभ प्राप्त करने का प्रयास किया जा सकता है. व्यवसाय में ऐसे लोगों से दूरी बना सकते हैं , जो समय पर आपके कार्य का उचित पारिश्रमिक अदा नहीं करते हैं. नए एवं पुराने लोगों से मेल मुलाकात हो सकती हैं. महिला कर्मचारियों की सुविधाओं को ध्यान रखते हुए कुछ आवश्यक बदलाव कार्य क्षेत्र में करने पर विचार किया जा सकता है. समय अनुकूल है ,अभी किए गए प्रयासों से सफलता प्राप्ति की उम्मीद बढ़ सकती है.
स्वास्थ्य/Health:
स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें. समस्या चाहे छोटी हो, या बड़ी उसका उचित इलाज अवश्य करवाएं.
आर्थिक स्थिति/Finance:
शेयर्स में धन मिलकर अच्छा मुनाफा प्राप्त करने की संभावना बन रही है. घर के मरम्मत पर अच्छी खासी धनराशि खर्च हो सकती है.
रिश्ते/Relationship:
लोगों के साथ अपने संबंध सुधारने का प्रयास काफी हद तक सफल हो सकता है . जीवन साथी की भावनाओं का सम्मान करें . उसकी बातों का मजाक ना उड़ाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं