विज्ञापन

Libra Tarot Card Rashifal: विरोधियों से रहें सतर्क, पारिवारिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से बचें

Libra Tarot Card Horoscope 11 June: Five of wands की ऊर्जा अपने आसपास की गतिविधियों से सजग रहने, विवादों से दूरी रखने और बाहरी लोगों को पारिवारिक मामलों में शामिल न होने देने की बात कर सकती है.

Libra Tarot Card Rashifal: विरोधियों से रहें सतर्क, पारिवारिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से बचें
आज सोच-समझकर फैसले लेने और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने की सलाह है.

Libra Tarot Card Horoscope 11 June 2026 Tula Tarot Card Rashifal:-  अपनी रुचि के अनुरूप कार्यों में समय व्यतीत करेंगे. उधार दिए पैसे वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. संतान की गतिविधियों से अनभिज्ञ न रहें. कोई भी निर्णय लेते समय सोच में सकारात्मकता और गंभीरता रखें. अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है. बाहरी लोगों का हस्तक्षेप पारिवारिक मामलों में न पड़ने दें.

व्यवसायिक/Professional:- व्यवसाय में विरोधियों या प्रतिस्पर्धी लोगों की गतिविधियों को लेकर सजग रहें. कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त कार्यभार के चलते परेशानी रह सकती है. इस समय अपने सहयोगियों से मदद ले सकते हैं. कार्यक्षेत्र में कार्यों को व्यवस्थित करने में काफी मेहनत लग सकती है. किसी नई योजना या व्यक्ति के साथ कार्य करते समय उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करें.

स्वास्थ्य/Health:- वाहन चलाते समय सावधानी रखें. बचाव के उचित साधन अपनाएं. गिरकर चोट लगने की संभावना बन रही है.

आर्थिक स्थिति/Finance:- आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. दिखावे के कारण काफी धनराशि खर्च कर सकते हैं.

रिश्ते/Relationship:- किसी सदस्य के लड़ाई-झगड़े के कारण परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है. पड़ोसियों से मधुर रिश्ते रखें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Libra Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com