विज्ञापन

Capricorn Tarot Card Rashifal: संपत्ति मामले में कानूनी सलाह जरूरी, कार्यक्षेत्र में संयम रखें

Capricorn Tarot Card Horoscope 10 September: Justice की ऊर्जा कानूनी मामलों में सही सलाह लेने की आवश्यकता, सामने वाले पक्ष की कूटनीतिक चालों से बचाव और पैतृक संपत्ति के मामले में सही रणनीति बनाकर आगे बढ़ाने की बात लेकर आ सकती है.

Capricorn Tarot Card Rashifal: संपत्ति मामले में कानूनी सलाह जरूरी, कार्यक्षेत्र में संयम रखें
मकर राशि का टैरो राशिफल
Photo Credit: NDTV

Capricorn Tarot Card Horoscope 10 September 2026 Makar Tarot Card Rashifal: पैतृक संपत्ति के मामले में मजबूत रणनीति बना सकते हैं सामने वाला पक्ष अपनी कूटनीतिक चालों से फैसला अपने पक्ष में करने का प्रयास कर सकता है. इस बात के चलते सजग रहे. इस स्थिति में कानूनी सलाहकार की मदद ले सकते हैं. पारिवारिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति को दखल न देने दे. बच्चों को आपस की लड़ाई में शामिल न करें. इससे उनके व्यक्तित्व में नकारात्मकता आ सकती है. 

व्यवसायिक/ प्रोफेशनल:

अपने कार्यों को पूरा करते समय गलतियां ना करें. दुविधा होने पर किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद ली जा सकती है.किसी की मदद करने में संकोच न करें. सहयोगियों के साथ व्यवहार में लचीलापन बनाए रखें. किसी के साथ परेशानी होने पर उसको नजरअंदाज कर सकते हैं. गलत बात का समर्थन न करें. किसी के बहकावे में आकर तुरंत कोई प्रतिक्रिया ना दे. बात को समझे. उसके बाद ही कोई फैसला ले. किसी व्यवसायिक यात्रा को थकान के चलते टाल सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health:

नियमित व्यायाम और उचित खानपान से पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से बाहर निकाला जा सकता है. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

आर्थिक मामलों में लापरवाही ना करें. आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें. 

रिश्ते/Relationship:

अपने परिवार में कार्य करने वाले कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार न करें. सामने वाले को उचित सम्मान दें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Capricorn Aaj Ka Rashifal, Makar Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com