Taurus Tarot Card Horoscope 09 September 2026 Vrishabh Tarot Card Rashifal: परेशानियों को लेकर चिंता करने की जगह उनका समाधान ढूंढने का प्रयास करें. अपनी कमियों में सुधार लाएं. स्वयं को समय-समय पर अपडेट करते रहे. पारिवारिक मामलों में छोटी-छोटी बातों को बड़ा बनाकर प्रस्तुत न करें. सभी सदस्यों की समझदारी और सोच से घर की व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है. किसी की नाराजगी होने पर उसकी वजह जानने का प्रयास करें. उसे नजरअंदाज करके नाराजगी को और न बढ़ने दे. बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें.
व्यवसायिक/ Professional:
भावुकता में आकर निर्णय न लें. निर्णय लेते समय परिस्थितियों के अनुकूलता और व्यावहारिक दृष्टि रखें. कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी से अनबन होने पर उसको बढ़ाने का प्रयास न करें. शांत रहकर स्थिति को स्वयं सुधरने दे. कई बार किसी को समझाना परेशानी का कारण बन सकता है. ऐसी स्थिति में अपना कार्य करते रहे. व्यवसाय में किसी अनुबंध को लेकर दुविधा हो सकती है. दुविधा दूर करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते है. यदि अनुबंध की किसी शर्त को लेकर संदेह बना हुआ है. तो सामने वाले व्यक्ति से बात कर उस संदेह को दूर किया जा सकता है.
स्वास्थ्य/Health:
खानपान में परहेज न करने के कारण शुगर लेवल बढ़ सकता है. चिकित्सक के समझाने पर खान-पान में परहेज कर सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance:
परिवार के साथ किसी मनोरंजन स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं. इस यात्रा पर अच्छा खासा धन खर्च होगा.
रिश्ते/Relationship:
प्रिय से अपनी परेशानी साझा करेंगे. सामने वाले की सलाह आपके मन को राहत दे सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं