Sagittarius Tarot Card Horoscope 09 September 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: समय के मुताबिक खुद को ढालने का प्रयास करें. पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें. कल्पनाशीलता से बाहर निकाल कर व्यवहारिकता में जीने का प्रयास करें. यदि किसी स्थिति में नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं, तो उसे समय के ऊपर छोड़ दें. जरूरत से ज्यादा किसी चीज़ पर नियंत्रण करना तनाव को बढ़ा सकता है.
व्यवसायिक/ Professional:
रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है. किसी बड़ी डील के होने की संभावना बनती नजर आ रही है कार्यस्थल पर कागजी कार्रवाई के दौरान सावधानी से कार्य करें. रुके हुए कार्य में अचानक से गति आई नजर आएगी. व्यवसाय में आ रही चुनौतियों और समस्याओं का सामना करने के लिए कड़ी मेहनत करना पड़ सकती है. अपनी ऊर्जा और क्षमता को पहचाने और उनका सही उपयोग करें.
स्वास्थ्य/Health:
जहरीले कीड़े के काटने से त्वचा में खुजली की समस्या हो सकती है. घरेलू उपचार कर इस परेशानी से बाहर निकलने का प्रयास कर सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance:
घर की मरम्मत को लेकर बजट बना सकते हैं. इस समय धन की व्यवस्था के लिए लोन लेना पड़ सकता है.
रिश्ते/Relationship:
जीवनसाथी और परिवार के लोगों की सलाह बेहतरीन साबित होगी. अपने कार्यों को व्यवस्थित करने का प्रयास करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं