Pisces Tarot Card Horoscope 09 September 2026 Meen Tarot Card Rashifal: किसी की बातों में आकर प्रिय से लड़ाई हो सकती है. सामने वाले से अपनी गलती की माफी मांग सकते हैं. छोटी-छोटी बातों पर विवाद न करने की कोशिश करें. किसी पड़ोसी से विवाद हो सकता है. जिसके चलते सामने वाला हाथापाई की नौबत तक पहुंच सकता है. माता-पिता और बड़े बुजुर्ग व्यक्ति के साथ अपनी समस्या को साझा करते हैं. छोटी-छोटी बातों को गलतफहमी का करने का कारण न बनने दे. यदि कोई परेशानी लगातार बनी हुई है. तो उसका समाधान ढूंढ सकते है.
व्यवसायिक/ Professional:
नौकरी में अपनी पहचान बनाने के प्रयास कर सकते हैं. सहयोगियों के साथ कार्यों में वैचारिक मतभेद होने से आपकी बातचीत कर सब कुछ स्पष्ट करने का प्रयास करें. यदि किसी की बात समझने में मुश्किल आ रही है. सामने वाले से पुनः समझाने का आग्रह कर सकते हैं. कार्य स्थल पर अधिकारियों और वरिष्ठ जनों को उचित सम्मान दें. व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद ना करें. यदि किसी कार्य को समझने में परेशानी हो रही है तो सलाह ले सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health:
खांसी-जुकाम के साथ बुखार भी हो सकता है. इस समय आराम करना जल्द स्वास्थ्य लाभ दे सकता है.
आर्थिक स्थिति/Finance:
किसी करीबी संबंधी की आर्थिक मदद कर सकते है. इससे सामने वाले के साथ रिश्ते अच्छे होंगे.
रिश्ते/Relationship:
परिवार में बातों को न छुपाएं.सही बात बताएं. झूठ बोलकर विश्वास न तोड़े.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं