विज्ञापन

Cancer Tarot Card Rashifal: नौकरी में बढ़ सकता है दवाब, धैर्य और संयम के साथ कार्यों को पूरा करें

Cancer Tarot Card Horoscope 09 September: The Moon की ऊर्जा नए अनुबंध पर सहमति देने से पूर्व सभी शर्तों को पढ़ने की आवश्यकता, व्यवहार में आ रही चिड़चिड़ाहट को दूर करने का प्रयास और संतान की गलत संगति के चलते बदलते व्यवहार सुधार में लाने के प्रयास की बात कर सकते हैं.

Cancer Tarot Card Rashifal: नौकरी में बढ़ सकता है दवाब, धैर्य और संयम के साथ कार्यों को पूरा करें
कर्क राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Cancer Tarot Card Horoscope 09 September 2026 Kark Tarot Card Rashifal: परिवार में किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बन सकते हैं. कार्य की अधिकता रह सकती है. इसके चलते निजी कार्यों को पूरा करने में परेशानी अनुभव होगी. अचानक से कुछ करीबी संबंधियों के आने से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है. खर्च भी बढ़ते नजर आएंगे. संतान की गतिविधियों को लेकर चिंतित हो सकते हैं. गलत संगति के चलते उसके व्यवहार में बदतमीजी आ सकती है. परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्ति से इस विषय पर बात करेंगे. 

व्यवसायिक/ Professional:

व्यवसाय में नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं. अनुबंध पर सहमति देने से पूर्व उसमें शामिल शर्तों को अच्छे से पढ़ कर समझे. बिना पढ़े हस्ताक्षर करना आगे चलकर मुश्किल में डाल सकता है. कार्यों को पूरा करने के लिए अपने प्रयासों में तेजी लाएं. आलस को स्वयं पर हावी न होने दे. इसके चलते कुछ अच्छे अवसर हाथ से निकाल सकते हैं. नौकरी में टारगेट पूरा करने के लिए अधिकारियों का दबाव बढ़ने से व्यवहार में चिडचिडाहट बढ़ सकती है. इस समय धैर्य और संयम के साथ कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें. 

स्वास्थ्य/Health:

स्वास्थ्य ठीक रहेगा. महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है. स्त्री रोग के चलते परेशानी हो सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

पारिवारिक संपत्ति के विवाद के सुलझने से आर्थिक स्थिति ठीक होती नजर आएगी. नए वाहन की खरीदी पर विचार कर सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship:

पारिवारिक जिम्मेदारियां को समझें. स्वभाव में गंभीरता लाएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cancer Aaj Ka Rashifal, Kark Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com