Aries Tarot Card Horoscope 09 September 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: मकान के नवीनीकरण में काफी खर्चा हो सकता है. इस समय इस चक्कर में लिए गए कर्ज के कारण परेशान होंगे. माता-पिता के साथ अपनी समस्याओं को साझा नहीं कर रहे है. जिसके चलते काफी परेशानी अनुभव हो सकती है. ईश्वर पर आस्था और विश्वास बनाए रखें. समय और परिस्थितियों अनुकूल होते ही समस्याओं के समाधान मिल सकते हैं. अपने प्रयासों से पीछे ना हटे. निजी कार्यों को यथावत पूरा करें. जीवनसाथी के साथ नौकरी में आ रहे तनाव को साझा कर सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional:
अचानक से बिना नोटिस के नौकरी से बाहर किया जा सकता है. इस स्थिति में मानसिक तनाव काफी बढ़ सकता है. अपना धैर्य और संयम बनाए रखें. नौकरी के अलावा धन कमाने के अन्य विकल्पों पर विचार कर सकते हैं. सकारात्मक प्रयास से जल्द ही अच्छी नौकरी प्राप्ति की स्थिति बन सकती है. अपने जरूरी कागजों को व्यवस्थित रखें. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपनी जानकारी को जरूर अपडेट करें. दूसरे के निजी जीवन में दखल ना दें. परेशानी में आकर गलत कदम ना उठाएं.
स्वास्थ्य/Health:
बुरे व्यसनों के चलते स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है. इन व्यसनों से दूर रहने का प्रयास करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
नौकरी में आ रही परेशानी के चलते अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं. इस समय पैसे को बचा कर रखना, आगे आने वाली परेशानियां का सामना करने की हिम्मत देगा.
रिश्ते/Relationship:
जीवनसाथी की बातों से मन आहत हो सकता है. इस स्थिति में गुस्से की जगह शांत रहना बेहतर होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं