विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: जमीन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना, धैर्य और सौम्यता बनाए रखें

Aquarius tarot card 09 September 2026: कोई पारिवारिक या व्यक्तिगत फैसला बेहतर साबित होगा. परिवार के हित के लिए कार्य करें. घर के किसी सदस्य के विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. सही समय पर सही कार्य न करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है.

Aquarius Tarot Card Rashifal: जमीन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना,  धैर्य और सौम्यता बनाए रखें
कुंभ राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Aquarius Tarot Card Horoscope 09 September 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: आपके द्वारा लिया गया कोई पारिवारिक या व्यक्तिगत फैसला बेहतर साबित होगा. परिवार के हित के लिए कार्य करें. घर के किसी सदस्य के विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. यदि कोई अवसर मिल रहा हो, तो ज्यादा सोच विचार न करें. सही समय पर सही कार्य न करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है. जिसके चलते मन में असंतोष बढ़ सकता है. जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने में अभी संदेह हो सकता है. 

व्यवसायिक/ Professional:

व्यावसायिक कार्यों में गति आई नजर आ रही है. इसके बावजूद आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. साझेदारी के व्यवसाय में पुरानी गलतफहमियों को दूर कर रिश्तो में पारदर्शिता लाने का प्रयास कर सकते हैं. अपने व्यवहार में धैर्य और सौम्यता बनाए रखें. किसी के साथ साझेदार करने की इच्छा रखते हैं. तो समय अनुकूल है. इस समय कुछ नई गतिविधियों की तरफ ध्यान आकर्षित हो सकता है. कार्य स्थल पर काम का बोझ कम होता नजर आ रहा है. 

स्वास्थ्य/Health:

थकान के हावी होने से चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. कुछ समय पर्याप्त आराम करें. अपने रुचि के कार्य करने से चिड़चिड़ापन कम होगा. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

किसी मित्र की आर्थिक सहायता परेशानी में डाल सकती है. जरूरत पड़ने पर पैसा वापस मिलने की संभावना नहीं नजर आ रही है. 

रिश्ते/Relationship:

परिवार में कुछ नए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने की बात हो सकती है. परिवार की महिलाओं की सुख सुविधा पर विचार कर सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aquarius Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com