Virgo Tarot Card Horoscope 09 September 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: निर्णय लेते समय भावनाओं से अधिक तर्क शक्ति का उपयोग करने का प्रयास. पारिवारिक मामले में आपकी स्पष्ट और निष्पक्ष भूमिका की तारीफ हो सकती है. परिवार के किसी सदस्य के बढ़ते खर्चों से परेशान हो सकते है. सामने वाले के खर्चों के चलते पारिवारिक बजट बिगड़ सकता है. भ्रम से बाहर निकालने के लिए स्पष्ट बातचीत करने का प्रयास करें. पारिवारिक संपत्ति से संबंधित कागजों और दस्तावेजों को संभाल कर रखें.
व्यवसायिक/ Professional:
शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों को सरकारी विभाग से प्राप्त कुछ आदेशों के चलते परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इस समय सरकारी कार्यों को पूरा करने के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद मिल सकती है. व्यवसाय में गलत लोगों से संगति से दूर रहे. कुछ ऐसे सहयोगियों की बातों में आकर गलत निर्णय ले सकते हैं. जिनकी मंशा आपको नीचे दिखाने की हो. इस स्थिति में उच्च अधिकारियों से डांट खाना पड़ सकती है. दूसरों की बातों में आकर गलत प्रतिक्रिया न दें.
स्वास्थ्य/Health:
सिरदर्द या माइग्रेन जैसी समस्या बढ़ सकती है. ज्यादा तली हुई चीजों का सेवन न करें. पर्याप्त नींद ले.
आर्थिक स्थिति/Finance:
परिवार में किसी आयोजन के चलते सभी सदस्य खरीदारी कर सकते हैं. खरीदारी का पक्का बिल अवश्य लें.
रिश्ते/Relationship:
बड़े बुजुर्ग लोगों की परेशानी को समझने का प्रयास करें. शर्म के चलते कई बार सामने वाला अपनी समस्या कहने में संकोच कर सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं