विज्ञापन

Taurus Tarot Card Rashifal: नई सोच से किए गए कार्य का मिलेगा अच्छा प्रतिफल, रचनात्मकता को बढ़ाना जरुरी

Taurus Tarot Card Horoscope 07 September: Page of cups की ऊर्जा जीवन में रिश्तों से ज्यादा उम्मीद न करने की बात, नई सोच से नई उम्मीद और सकारात्मकता और परिवार की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा देने की बात लेकर आ सकती है.

Taurus Tarot Card Rashifal: नई सोच से किए गए कार्य का मिलेगा अच्छा प्रतिफल, रचनात्मकता को बढ़ाना जरुरी
वृषभ राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Taurus Tarot Card Horoscope 07 September 2026 Vrashbh Tarot Card Rashifal: प्रेम संबंध में सामने वाले से ज्यादा उम्मीद करने से बचें. सामने वाले से अपने मन की बात कह सकते है. इस बात को लेकर गलतफहमी न पाले, कि बिना कहे सामने वाला आपकी बात समझ जाएगा. परिवार की महिलाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास कर सकते है. उनकी कलात्मकता और रचनात्मकता को व्यवसाय में बदलने की योजना पर कार्य करेंगे. बड़े बुजुर्ग लोगों की सेहत और मान सम्मान का ख्याल रखें. समय-समय पर उनकी जरूरतों को समझें और पूरा करें. 

व्यवसायिक/ Professional:

संगीत, कला और साहित्य से जुड़े लोगों को अपनी रचनात्मकता को बढ़ाने पर कार्य करना चाहिए. नई सोच को लेकर किए गए कार्य अच्छे प्रतिफल लेकर आएंगे. पुराने कार्यों को पूरा करें. सरकारी विभाग में यदि कुछ फाइलें लंबे समय से अटकी हुई हो. तो उन पर कार्य शुरू करें. कार्यों को ज्यादा टालना बेहतर नहीं रहेगा. आपकी लापरवाही की शिकायत उच्च अधिकारी से हो सकती है. इस कारण किसी नई परियोजना से बाहर किया जा सकता है.

स्वास्थ्य/Health:

आँखो में काफी परेशानी बढ़ने से साल चिकित्सा की बात की जा सकती है. इस स्थिति में  चिंता बढ़ सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

डॉलर की कीमत बढ़ने से परेशान हो सकते है. संतान की विदेश में शिक्षा पहले से महंगी पड़ेगी. 

रिश्ते/Relationship:

किसी बड़ी परेशानी से बचेंगे. इस स्थिति में ईश्वर का आभार व्यक्त करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taurus Aaj Ka Rashifal, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal, Vrishabh Rashifal Aaj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com