विज्ञापन

Pisces Tarot Card Rashifal: व्यावसायिक संबंधों को बेहतर बनाने का प्रयास करने जरुरी, धैर्य और संयम बनाए रखें

Pisces Tarot Card Horoscope 07 September: Five of pentacles की ऊर्जा जीवनसाथी के व्यवहार में आ रहे बदलावों पर शक ना करने की स्थिति, आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की संभावना और अपने आत्मस्वाभिमान पर रिश्तों और विचारों को हावी न होने देने के प्रयास की बात लेकर आ सकती है.

Pisces Tarot Card Rashifal: व्यावसायिक संबंधों को बेहतर बनाने का प्रयास करने जरुरी, धैर्य और संयम बनाए रखें
मीन राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Pisces Tarot Card Horoscope 07 September 2026 Meen Tarot Card Rashifal: संतान का मार्गदर्शन कर सकते हैं. अधिक आदर्श वाद नुकसानदायक साबित होगा. पूरे मनोयोग से अपने कार्य के प्रति समर्पित रहने का प्रयास करें. जीवनसाथी के व्यवहार में आ रहे बदलाव को लेकर शक ना करें. अनुमान लगाने की जगह सामने वाले से बातचीत करना बेहतर रहेगा. दूसरों की सलाह की जगह अपने दिल की बात सुने. इससे सही निर्णय लेने में आसानी रहेगी. 

व्यवसायिक/ Professional:

व्यवसाय में मंदी की स्थिति नजर आएगी. धैर्य और संयम बनाए रखें. सरकारी नौकरी की कोशिश कर रहे विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है. समय अनुकूल है. इस समय की गई मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. कार्य क्षेत्र में किसी की अपेक्षा स्पष्ट न होने की स्थिति में लिखित पुष्टि ले. अपनी भविष्य की योजनाओं को किसी के साथ साझा ना करें. गलत तरीके से बात रखने से सामने वाला व्यक्ति दुविधा में आ सकता है. सिर्फ अपने विषय में ना सोचे. व्यावसायिक संबंधों को बेहतर बनाने का प्रयास करें. 

स्वास्थ्य/Health:

स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं. बार-बार गले में हो रही तकलीफ बड़ी बीमारी की आशंका ला सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

खर्चो को कम करने के साथ अपनी आमदनी को बढ़ाने के विकल्पों पर ध्यान केंद्रित करें. 

रिश्ते/Relationship:

कुछ लोगों के साथ रिश्ते टूट सकते हैं अपनेआत्म स्वाभिमान पर रिश्तों को हावी न होने दें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pisces Aaj Ka Rashifal, Meen Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com