विज्ञापन

Gemini Tarot Card Rashifal: नए कार्य को शुरू करने के लिए समय अनुकूल, दूरदराज के लोगों से बनेंगे संपर्क

Gemini Tarot Card Horoscope 07 September: Four of pentacles की ऊर्जा धन और समय के उचित प्रबंधन की आवश्यकता, व्यवसाय में उन्नति और विस्तार के लिए दूर दराज के लोगों से संपर्क और अपने व्यवहार में भावनाओं की जगह व्यवहारिकता लाने की प्रयास की बात कर सकती है.

Gemini Tarot Card Rashifal: नए कार्य को शुरू करने के लिए समय अनुकूल, दूरदराज के लोगों से बनेंगे संपर्क
मिथुन राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Gemini Tarot Card Horoscope 07 September 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: किसी नए घर या प्लॉट के खरीदने की योजना चल रही है, तो उसके जल्द पूरा होने की संभावना नजर आ सकती है. किसी की इतनी मदद न करें, कि वो आपका नाजायज फायदा उठाने लगे. मित्रों के साथ किसी नजदीकी स्थान की यात्रा कर सकते है. अनावश्यक खर्चे बढ़ने से समस्याएं बढ़ सकती है. समय के उचित प्रबंधन से परिवार को व्यवस्थित कर सकते है. 

व्यवसायिक/ Professional:

व्यवसाय में किसी नए कार्य को शुरू करने का अनुकूल समय है. दूरदराज के लोगों से संपर्क बन सकते है. गृह उद्योग और लघु कुटीर उद्योग से जुड़े लोगों को उनकी मेहनत का अच्छा प्रतिफल मिल सकता है. अपने आवश्यक फाइलों और कागजों को व्यवस्थित करें. धन का प्रबंधन करने से अनावश्यक खर्चों को कम किया जा सकता है. कार्यक्षेत्र में नए आए कर्मचारियों के साथ व्यवहार लचीला रखें.

स्वास्थ्य/Health:

पेट में तेज दर्द के कारण बेचैनी बढ़ सकती है. दर्द बढ़ने पर अस्पताल जाना पड़ सकता है.

आर्थिक स्थिति/Finance:

आर्थिक मामलों के लिए जीवनसाथी पर पूर्णता निर्भर रहना परेशानी में डाल सकता है. छोटे-मोटे व्यवसाय या नौकरी कर आत्मनिर्भर बने. 

रिश्ते/Relationship:

किसी एक पर रिश्ते संभालने की जिम्मेदारी न डालें. परिवार के सभी सदस्यों का आपस में मिलजुल कर रहना सभी की जिम्मेदारी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gemini Aaj Ka Rashifal, Mithun Rashifal, Aaj Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com