विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card Rashifal: आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, तेज गति से सभी कार्य होेंगे पूरे

Sagittarius Tarot Card Horoscope 06 September: Eight of wands की ऊर्जा जीवन में हो रहे बदलावों को लेकर उत्साहित,अचानक से अच्छे अवसर की प्राप्ति से मन में चयन की दुविधा और सही अवसर का चयन कर आगे बढ़ाने की बात लेकर आ सकती है.

Sagittarius Tarot Card Rashifal: आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, तेज गति से सभी कार्य होेंगे पूरे
धनु राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Sagittarius Tarot Card Horoscope 06 September 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: कुछ घटनाएं और बदलाव बहुत तेजी से जिंदगी में आते नजर आ रहे हैं. घर की मरम्मत की रुकी योजनाएं शुरू कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार आता नजर आएगा. किसी मनोरंजन स्थल की छोटी सी यात्रा का योग बन सकता है. सामाजिक संपर्क बढ़ सकते हैं. इस समय तेज गति से सभी कार्य पूरे होते नजर आएंगे. इन सब के बावजूद अपने कार्यों के प्राथमिकता जरूर तय करें. 


व्यवसायिक/ Professional:

ऐसे क्षेत्रों में प्रगति आ सकती है, जो मीडिया या ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़े हुए हो. कुछ अच्छे अवसर तेज गति से आते नजर आएंगे. नौकरी में अचानक से कुछ निर्णय लेने पड़ सकते हैं. समझदारी और सूझबूझ का उपयोग करें. हड़बड़ी या जल्दबाजी में कार्यों को बिगड़े नहीं. सही समय पर दिया गया उत्तर किसी अच्छे प्रस्ताव को लेकर आ सकता है. विदेश में रहने वाले कुछ संपर्कों से संबंध बन सकते हैं. जिसका फायदा व्यवसाय विस्तार में मिल सकता है. 

स्वास्थ्य/Health:

गर्भवती महिलाओं के खान-पान का विशेष ध्यान रखें. समय पर संतान सुख की प्राप्ति ना होने के कारण चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति/ Finance:

विदेश में रहने वाले मित्र से व्यवसाय में साझेदारी का आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त  हो सकता है. इससे आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार आ सकता है. 

रिश्ते/Relationship:

प्रिय से मिलते समय जल्दबाजी न करें. साथ में अच्छा समय बिताने काप्रयास करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sagittarius Aaj Ka Rashifal, Dhanu Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com