विज्ञापन

Libra Tarot Card Rashifal: विचारों में लाएं सकारात्मकता, जीवन में आगे बढ़ाने के लिए सही विकल्प का चुने

Libra Tarot Card Horoscope 06 September: Six of cups की ऊर्जा पारिवारिक रिश्तों में सुधार से जीवन में उत्साह, छोटी-छोटी बातों के चलते अच्छे अवसर हाथ से न जाने देने का प्रयास और संदेह होने पर पहले बात को स्पष्ट रूप से समझने की स्थिति की बात लेकर आ सकती है.

Libra Tarot Card Rashifal: विचारों में लाएं सकारात्मकता, जीवन में आगे बढ़ाने के लिए सही विकल्प का चुने
तुला राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Libra Tarot Card Horoscope 06 September 2026 Tula Tarot Card Rashifal: ननिहाल पक्ष के लोगों के साथ पुराने रिश्ते सुधर सकते हैं. परिवार के बड़े सदस्य के अहंकार के चलते रिश्तो में तनाव बना हुआ था. अपने विचारों में सकारात्मकता लाएं. जीवन में आगे बढ़ाने के लिए सही विकल्प का चयन करें. छोटी-छोटी बातों को लेकर बड़े अवसरों को हाथ से न जाने दे. यदि कहीं लाभ की स्थिति बन रही है तो उस पर विचार अवश्य करें. 

व्यवसायिक/ Professional:

व्यावसायिक जीवन में चापलूसी करने वाले लोगों से दूरी रखें. किसी के भी अनैतिक व्यवहार को स्वीकार न करें. किसी पर संदेह होने की स्थिति में पहले बात को स्पष्ट करें. फिर आगे कोई निर्णय ले. अपनी बात स्पष्ट रूप से उच्च अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं. जल्दबाजी में कार्यों को न बिगड़े. समस्या का समाधान न होने पर पुनः प्रयास किया जा सकता है. छोटी-छोटी बातों को लेकर कार्य स्थल पर अधिकारियों और सहयोगियों के साथ रिश्ते खराब करना परेशानी का कारण बन सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health:

गले में खराश के कारण सिरदर्द हो सकता है. इस समय अपनी स्वास्थ्य समस्या को हल्के में ना ले. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

संतान के बढ़ते खर्चों के कारण अनबन हो सकती है. इस स्थिति में उसे धन कमाने के छोटे-छोटे विकल्प बताए जा सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship:

किसी पुराने पड़ोसी के साथ पूर्व में हुई किसी बात को लेकर तनाव होने से परेशान हो सकते है. सामने वाले के साथ रिश्ते सुधारने का प्रयास करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Libra Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com