विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: पारिवारिक मामलों में बातचीत से निकालें समाधान, धैर्य और संयम से लें काम

Aquarius Tarot Card Horoscope 06 September: Temperance की सकारात्मक ऊर्जा मन में सकारात्मक और आत्मविश्वास बढ़ाने की आवश्यकता, सही रणनीति से व्यवसाय को आगे ले जाने का प्रयास और जीवन में ईर्ष्या और आलोचना करने वाले लोगों से दूरी बनाने की बात लेकर आ सकती है.

Aquarius Tarot Card Rashifal: पारिवारिक मामलों में बातचीत से निकालें समाधान, धैर्य और संयम से लें काम
कुंभ राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Aquarius Tarot Card Horoscope 06 September 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: अपने अंदर आत्मविश्वास को बढ़ाने के सकारात्मक प्रयास करें.आलोचना करने वाले लोगों की बातों को अनसुना करें. ऐसे लोगों से दूर रहे, जो पीठ पीछे नुकसान पहुंचा सकते हैं. धैर्य और संयम बनाए रखें. पारिवारिक मामलों में आपसी बातचीत से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास कर सकते हैं. परिवार के सभी सदस्यों के साथ जिम्मेदारियां को बांटा जा सकता है. किसी से ज्यादा उम्मीद ना रखें. 

व्यवसायिक/ Professional:

व्यवसाय में नए लोगों से संबंध संपर्क बनाने और  पुराने लोगों से रिश्ते मजबूत करने की कोशिश बेहतर परिणाम लेकर आएगी. साझेदार के साथ सही रणनीति तैयार कर उसे कार्य क्षेत्र में लागू कर सकते हैं. कार्यस्थल पर कुछ लोगों की ईर्ष्या के चलते कुछ परेशानी उठानी पड़ सकती है. इस स्थिति में सामने वाले को नुकसान पहुंचाने की मंशा न रखें. बल्कि अपने कार्यों को बेहतर तरीके से  पूरा कर सामने वाले को मात देने का प्रयास करें. इससे आपकी समस्या भी सुलझ जाएगी, और सामने वाले को जवाब भी प्राप्त होगा. 

स्वास्थ्य/Health:

तेज गति से दौड़ते या भागते समय गिरने से घुटनों में चोट आ सकती है. इस चोट को लेकर लापरवाही ना करें. दवाई जरूर लें.

आर्थिक स्थिति/Finance:

माता से कुछ धनराशि प्राप्त हो सकती है. इस धनराशि का उपयोग स्वयं को निखारने में कर सकते हैं . 

रिश्ते/Relationship:

परिवार के साथ समय व्यतीत करें. संतान की परेशानियों को सुने और समझे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aquarius Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com