Virgo Tarot Card Horoscope 06 August 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: विदेश में रहने वाले किसी परिचित के आगमन का समाचार उत्साहित कर सकता है. सामाजिक कार्यों में आपकी दूरदृष्टता और स्पष्ट विचारों की तारीफ हो सकती है. कुछ नए लोगों से मुलाकात सफलता के नए रास्ते खोल सकती है. इस समय अपने नजरिया में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे. पारंपरिक व्यवसाय में कुछ बड़े बदलाव करने पर परिजनों से चर्चा कर सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional
कार्य क्षेत्र में किसी परियोजना को लेकर लंबी यात्रा हो सकती है. विदेश में शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा पूरी होती नजर आएगी. आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है. उच्च अधिकारी आपकी कार्य क्षमता और उच्च विचारों की तारीफ करेंगे. कार्य क्षेत्र में विपरीत लिंगी व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध की शुरुआत हो सकती है. व्यवसाय बनाने की योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं. स्वयं पर भरोसा करें. दूसरों की बातों में आकर गलत कार्य न करें.
स्वास्थ्य/Health
इस समय छोटी मोटी स्वास्थ्य समस्या हो सकती है. सेहत को लेकर सजग रहे.
आर्थिक स्थिति/Finance
आमदनी कम खर्च अधिक होने से परेशानी हो सकती है. अनावश्क खर्चों को नियंत्रित करें.
रिश्ते/Relationship
परिवार में किसी पुरानी बात के खुलने से मन मुटाव हो सकता है. समय रहते मामला सुलझाएं अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं