विज्ञापन

Taurus Tarot Card Rashifal: व्यवसाय में किसी की सलाह से हो सकता है नुकसान, प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में अच्छे अवसर की प्राप्ति

Taurus Tarot Card Horoscope 06 August: Page of wands की ऊर्जा रिश्तो में मर्यादा और अनुशासन बनाए रखना, अपने फैसलों को समझदारी और सूझबूझ से लेना और दूसरों की बातों में आकर गलत प्रतिक्रिया करने से बचने की कोशिश की बात लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Taurus Tarot Card Rashifal: व्यवसाय में किसी की सलाह से हो सकता है नुकसान, प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में अच्छे अवसर की प्राप्ति
जीवनसाथी की बचत से समस्या से बाहर निकलेंगे
ndtv

Taurus Tarot Card Horoscope 06 August Vrashbh Tarot Card Rashifal: रिश्तों में मर्यादा का ध्यान रखें. परिवार की जरूरतों को पूरा  करके खुशी महसूस करेंगे. परिवार के सदस्यों पर जरूरत से ज्यादा अनुशासन लागू करने की जगह अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं.घर के वरिष्ठ सदस्य के साथ समय बिताएं. परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह से जीवन में अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा. परिस्थितियां पक्ष में होने से कई मनचाहे कार्य आसानी से पूरे हो सकते है. 

व्यवसायिक/ Professional

व्यवसाय में किसी की सलाह नुकसानदायक हो सकती है. अपने फैसलों पर दूसरों को हावी न होने दें. अपने फैसले स्वयं लें. प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में अच्छे लाभदायक अवसर आ सकते हैं. ऑफिस में छोटी सी गलती के कारण अधिकारी की नाराजगी सहन करना पड़ेगी. इस समय किसी सहयोगी की गलती को छुपाने का प्रयास कर सकते हैं. लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से राहत की सांस लेंगे. 

स्वास्थ्य/Health

लापरवाही के कारण सेहत खराब हो सकती है. अपनी सेहत को लेकर सजग रहे. दिनचर्या को नियमित करें. 

आर्थिक स्थिति/ Finance

अचानक से किसी खर्चे के आने के कारण परेशान हो सकते हैं. जीवनसाथी की बचत से समस्या से बाहर निकलेंगे. 

रिश्ते/ Relationship

साथी के साथ मिलकर परिवार की व्यवस्था और अनुशासन बेहतर बनाएंगे. प्रेम में समझदारी और विश्वास बनाए रखें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taurus Aaj Ka Rashifal, Vrashbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com