Scorpio Tarot Card Horoscope 06 August 2026 Vrashchik Tarot Card Rashifal: घर की जिम्मेदारी गंभीरता से निभाने से परिजनों का भरोसा बढ़ सकता है. निजी कार्यों को पूरा करें. बढ़ती हुई जिम्मेदारियों का बोझ मानसिक तनाव बना सकता है. इस स्थिति में सभी जिम्मेदारियों का बोझ स्वयं ना उठाकर, परिवार के अन्य सदस्यों के साथ साझा करें. हर काम खुद करने की आदत परेशानी दे सकती है. किसी की मदद करने से पहले अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें.
व्यवसायिक/ Professional
व्यवसाय में बड़ी चुनौतियां सामने आने से थोड़ा परेशान हो सकते हैं. इस समय अपनी योग्यता से स्थितियों को संभालने में सक्षम रहेंगे. किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पूर्व सभी नियम एवं शर्तों को अच्छे तरह से पढ़ें. समझौता होने की स्थिति में लिखित दस्तावेजों को पढ़कर ही हस्ताक्षर करें. कार्य क्षेत्र में आपके खिलाफ अफवाहों के चलते सहकर्मियों का व्यवहार बदलता नजर आएगा. इस बदलते रुझान के बीच आपका शांत व्यवहार सभी को प्रभावित कर सकता है. नई तकनीक और बेहतर कार्य अपना कर अच्छे लाभदायक अवसर प्राप्त कर सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health
कम पानी पीने से त्वचा में सूखापन हो सकता है. साथ ही डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है. पर्याप्त पानी पिए. ताजे फलों और सब्जियों का सेवन त्वचा की चमक वापस ला सकता है.
आर्थिक स्थिति/Finance
शेयर मार्केट या तेजी मंडी वाले कार्यों में पैसा लगाने से पूर्व जोखिम का आकलन अवश्य करें. जरा सी भी गलती आर्थिक नुकसान दे सकती है.
रिश्ते/Relationship
रिश्तो में दबाव बनाने की जगह सहज रहे. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं