Sagittarius Tarot Card Horoscope 06 August 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: जीवन में आगे बढ़ाने के लिए विचारों को सकारात्मक बनाए. पारिवारिक जीवन में कुछ बदलाव कर माहौल को खुशनुमा बनाएं. परिवार की महिलाओं और बड़े बुजुर्ग लोगों की जरूरतों का ख्याल रखें. उनके स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें. परिवार के छोटे और बड़े बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें. उनकी रुचियां को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करें. समय-समय पर उनके अच्छे व्यवहार या उपलब्धि के लिए उन्हें पुरस्कृत किया जा सकता है. इससे उनके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी.
व्यवसायिक/ Professional
कार्य क्षेत्र में सभी सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ व्यवहार मधुर बनाएं. उनको उनकी समस्याओं से बाहर निकलने में सहयोग कर सकते हैं. किसी सहयोगी के स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसके कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी उठा सकते हैं. किसी की निजी जीवन में दखलंदाजी न करने की आदत छवि को बेहतर बना सकती है. कार्यों को समय पर पूरा कर अधिकारियों को प्रभावित करेंगे. किसी बड़ी कार्यशाला के आयोजन में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रह सकती है.
स्वास्थ्य/Health
तेज गति से वाहन चलाने या लापरवाही से कार्य करने के कारण दुर्घटना हो सकती है. किसी भी कार्य को करते समय सुरक्षा साधनों का उपयोग करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
किसी कार्य में पैसों के लेनदेन को लेकर अनबन हो सकती है. इस स्थिति में शांत रहकर सामने वाले की बात मान सकते है.
रिश्ते/Relationship
बहन की मित्र से अपनी भावनाएं स्पष्ट कर सकते है. सामने वाले के जवाब की प्रतीक्षा कर सकते है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं