विज्ञापन

Pisces Tarot Card Rashifal: चारों तरफ से नकारात्मक विचारों से घिरे होने से होंगे परेशान, नई नौकरी की तलाश पर करें विचार

Pisces Tarot Card Horoscope 06 August: Eight of swords की ऊर्जा जीवन में नकारात्मक विचारों की अधिकता, अंधविश्वास और रूढ़िवादिता से दूर रहने का प्रयास और कुछ बदलाव कर स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन लाने की बात लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं मीन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Pisces Tarot Card Rashifal: चारों तरफ से नकारात्मक विचारों से घिरे होने से होंगे परेशान, नई नौकरी की तलाश पर करें विचार
संभव है जल्द ही इसके अच्छे प्रतिफल देखने को मिले. 
ndtv

Pisces Tarot Card Horoscope 06 August 2026 Meen Tarot Card Rashifal: स्वयं को चारों तरफ से नकारात्मक विचारों से घिरा महसूस कर सकते हैं. किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त न होने के कारण मन में जीवन के प्रति उदासीनता बढ़ सकती है. इस समय इस घेरे से बाहर निकाल कर जीवन कहीं दूर ले जाने का प्रयास कर सकते हैं. मानसिक शांति और सुकून की तलाश में सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में  सक्रियता दिखाएंगे. बच्चों के साथ उनकी गतिविधियों में भाग लेकर तनाव को कम करने का प्रयास कर सकते हैं. परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्ति से इस विषय पर सही मार्गदर्शन प्राप्त होगा. 

व्यवसायिक/ Professional

कार्यों से मन भटक सकता है. सहयोगियों के साथ बेवजह का तनाव  के चलते नई नौकरी की तलाश का विचार बना सकते है. कार्य क्षेत्र की राजनीति में हिस्सा लेने से बचें. सहयोगियों के साथ किसी छोटी सी योजना में धन निवेश करने पर विचार करेंगे. कार्यस्थल में वास्तु अनुरूप कुछ छोटे-छोटे बदलाव किए जा सकते हैं. जिससे वातावरण में सकारात्मक बदलाव महसूस कर सकते है. 

स्वास्थ्य/Health

स्वास्थ्य स्वास्थ्य पहले से बेहतर होता नजर आ रहा है. पैरों के दर्द में राहत महसूस करेंगे.

आर्थिक स्थिति/Finance

आर्थिक लाभ के किसी योजना में थोड़ी सी धनराशि निवेश कर सकते हैं. संभव है जल्द ही इसके अच्छे प्रतिफल देखने को मिले. 

रिश्ते/Relationship

किसी मित्र के साथ रिश्ते में सुधार आने से मानसिक शांति अनुभव करेंगे. सामने वाले के साथ काफी गहरा रिश्ता महसूस करते आए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pisces Aaj Ka Rashifal, Meen Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com