Leo Tarot Card Horoscope 06 August 2026 Singh Tarot Card Rashifal: जीवनसाथी के अतीत की कोई बात सामने आने से गलतफहमी हो सकती है. इस स्थिति में कोई भी गलत प्रतिक्रिया न दे. किसी बात को लेकर जल्दबाजी करने की जगह शांति से समाधान निकालें बाहर के लोगों की बातों में आने से बचे. अपने फैसलों को ज्यादा अहमियत दे. इस समय किसी यात्रा पर जाने की योजना न बनाएं. अन्यथा समय और धन दोनों की बर्बादी हो सकती है.
व्यवसायिक/ Professional
व्यवसाय में लेनदेन करते समय सावधानी रखें. किसी गलत योजना में धन निवेश न करें. स्टाफ की बढ़ती मांगों के कारण दिक्कत हो सकती है. इस समय कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव कर उनकी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें. गुस्से और आवेश पर काबू रखें. माहौल को शांत बनाने के लिए समझदारी और धैर्य से कार्य करें. मार्केट से जुड़े कार्य आसानी से पूरे होंगे. भविष्य की योजना पर विचार करें. किसी कार्य में निर्णय लेते समय ज्यादा समय न लें. फोन कॉल के जरिए कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती है.
स्वास्थ्य/Health
कान में लगातार दर्द के चलते खान-पान में भी परेशानी महसूस कर रहे हैं. जिसे अच्छे-अच्छे परामर्श ले सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance
बिना सोचे समझे किए गए कार्यों में पैसे और समय की बर्बादी हो सकती है. आलस के कारण अच्छे लाभदायक अवसर हाथ से निकाल सकते हैं.
रिश्ते/Relationship
पुराने मित्रों के साथ बिताए गए समय को याद करेंगे. किसी मित्र के व्यवसाय की शुरुआत का जश्न मनाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं