Gemini Tarot Card Horoscope 06 August Mithun Tarot Card Rashifal: पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा पुराना मामला सुलझने से राहत की सांस लेंगे.इस समय परिवार की सभी सदस्य धार्मिक आयोजन की तैयारी कर सकते हैं. भविष्य सुरक्षित करने के लिए बड़ा निवेश कर सकते हैं. घर का माहौल सुखद और शांत रहेगा. वैवाहिक जीवन में बढ़ रही समस्याओं को लेकर परिवार के बुजुर्ग व्यक्ति से मार्गदर्शन ले सकते हैं. बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें.
व्यवसायिक/ Professional
व्यवसाय में आर्थिक सुरक्षा मिल सकती है. नौकरी में स्थिरता और सुरक्षा आएगी. पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नई योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं. व्यवसाय में किसी बड़े निवेशक से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है. किसी मीटिंग में आपकी उपस्थिति लोगों पर अच्छा प्रभाव डालेगी. अपनी बात को स्पष्ट रूप सामने वाले लोगों के समक्ष रखेंगे. कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे व्यवहार और व्यक्तित्व के चलते अच्छा प्रभाव पड़ेगा.
स्वास्थ्य/Health
जोड़ों में दर्द के चलते चिकित्सक कैल्शियम युक्त भोजन को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दे सकते हैं. हल्के-फुल्के से व्यायाम आपको स्वस्थ रखेंगे.
आर्थिक स्थिति/Finance
पुश्तैनी संपत्ति के मिलने से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती नजर आएगी. पुराने संपत्ति का नवीनीकरण कर उसे नई व्यावसायिक संपत्ति में बदलने पर विचार करेंगे.
रिश्ते/Relationship
अविवाहित लोगों की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है. जो भविष्य में जीवनसाथी बन सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं