Cancer Tarot Card Horoscope 06 August 2026 Kark Tarot Card Rashifal: हर परिस्थिति में सकारात्मक रहे. व्यक्तिगत कार्यों को ज्यादा टालने से उनकी उपयोगिता खत्म हो सकती है. समय पर कार्यों को कर परेशानियों से बचा जा सकता है. संतान के व्यवहार को लेकर चिंतित हो सकते हैं. उसके जिद्दी और अड़ियल व्यवहार में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे. किसी खास व्यक्तिगत कार्य को लेकर यात्रा करना पड़ सकती है. यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान की सुरक्षा करें.
व्यवसायिक/ Professional
व्यवसाय में धन लाभ से ज्यादा खर्च की स्थिति बनने से बजट बिगड़ सकता है. इस समय काम के तरीके में बदलाव कर व्यवसाय में आर्थिक सुधार लाने का प्रयत्न करें. यह बदलाव भविष्य में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी की गलती के चलते हुए नुकसान के कारण विवाद हो सकता है. इस समय गुस्से और विवाद की जगह शांति से समस्या सुलझाने का प्रयास करें. आपका गुस्सैल और जिद्दी स्वभाव लोगों को आपसे दूर कर सकता है. कार्य क्षेत्र में अपनी बात को मनवाने के लिए सामने वाले पर दबाव न डालें.
स्वास्थ्य/Health
ज्यादा जंक फूड खाने या तीखे, मसालेदार भोजन के कारण पेट खराब हो सकता है. अपने खान-पान को पौष्टिक और सादा बनाएं.
आर्थिक स्थिति/Finance
ज्यादा खर्च होने से परिवार का बजट बिगड़ सकता है. खर्चो पर नियंत्रण का स्थिति में सुधार लाएं.
रिश्ते/Relationship
पति-पत्नी के मतभेदों का अवसर पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है. एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं