विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: किसी नई संपत्ति को खरीदने के लिए कर सकते हैं धन की व्यवस्था, पढ़ें अपना राशिफल

Aquarius Tarot Card Horoscope 06 August: The Hanged Man की ऊर्जा कार्य शैली और व्यवहार में बदलाव लाकर जीवन में संतुलन बनाने का प्रयास, नए और पुराने कार्यों का अवलोकन कर फाइलों को व्यवस्थित करने की जरूरत और कुछ जरूरी बदलाव पारिवारिक जीवन और कार्य क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक होने की स्थिति को लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं, कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aquarius Tarot Card Rashifal: किसी नई संपत्ति को खरीदने के लिए कर सकते हैं धन की व्यवस्था, पढ़ें अपना राशिफल
बीती बातों का दोहराव ना करना बेहतर रहेगा
ndtv

Aquarius Tarot Card Horoscope 06 August 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: किसी नए कार्य शुरुआत काफी तनाव दे सकती है. प्रिय के साथ विवाह परिजनों की सहमति प्राप्त न होने के कारण अभी विलंबित हो सकता हैं. इस समय अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित नजर आएंगे. पारिवारिक मामलों में आपको शामिल न करना मन को आहत कर सकता है. परिवार के किसी सदस्य का विदेश जाने का योग बन रहा है. इस बात.से सभी इस बात से सभी लोग काफी उत्साहित है. संतान की गतिविधियों को अनदेखा करना बड़ी परेशानी में डाल सकता है. निजी कार्यों को पूरा कर जीवन को व्यवस्थित करने का प्रयास करें. 

व्यवसायिक/ Professional

कार्य क्षेत्र में किसी बड़े अवसर की प्राप्ति के लिए काफी प्रयास कर सकते हैं. इस समय नए अधिकारी का आगमन कार्य क्षेत्र की व्यवस्था में काफी परिवर्तन ला सकता है. पहले से अधिक अनुशासन और नियमों को लागू करने की बात हो सकती है. पुराने कार्यों में गति आई नजर आएगी. इस समय नए पुराने कार्यों का अवलोकन कर उनसे संबंधित फाइलों और रिकॉर्ड्स को संभाल कर रखना की आवश्यकता महसूस करेंगे. चीजों को संभाल करना रखना आगे बड़ी परेशानी में डाल सकता है. सभी चीजों को व्यवस्थित तरीके से आने वाले उच्च अधिकारी के सामने प्रस्तुत कर सकते हैं. सहयोगियों के साथ अपने व्यवहार को बेहतर बनाने का प्रयास लोगों पर अच्छा प्रभाव डालेगा व्यवसाय में साझेदार के बारे में चल रही अफवाहों को लेकर कोई प्रतिक्रिया न दें. सामने वाले से बातचीत कर इस स्थिति को सुलझाने का प्रयास करें.

स्वास्थ्य/Health

कमर के दर्द को लेकर काफी परेशान हो सकते हैं. बैठने और चलने के तरीके में थोड़ा परिवर्तन कर करें. कार्य के बीच में थोड़ी देर से स्ट्रेचिंग कर सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति/Finance

किसी नई संपत्ति को खरीदने के लिए धन की व्यवस्था कर सकते हैं. अपने नए पुराने निवेश से प्राप्त पर प्रतिफल की गणना करेंगे. 

रिश्ते/Relationship

बीती बातों का दोहराव ना करना बेहतर रहेगा. इसलिए रिश्तो में मधुरता बनी रहती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aquarius Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com