विज्ञापन

Virgo Tarot Card Rashifal: जीवन में उतार-चढ़ाव आने से परेशान ना हो, समझदारी से स्थितियों का करें सामना

Virgo Tarot Card Horoscope 05 September: Eight of cups की ऊर्जा स्थान परिवर्तन पर विचार, पूर्व में हुई गलतियां और कटु यादों से दूर होने की कोशिश और अपनी कमजोरियों को हावी न होने देने की बात लेकर आ सकती है.

Virgo Tarot Card Rashifal: जीवन में उतार-चढ़ाव आने से परेशान ना हो, समझदारी से स्थितियों का करें सामना
कन्या राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Virgo Tarot Card Horoscope 05 September 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: जीवन में बदलाव लाने का प्रयास कर सकते हैं. पूर्व की परिस्थितियों और कटु यादों से खुद को बाहर निकालने की कोशिश करें. स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है. जीवन में उतार-चढ़ाव आने से परेशान ना हो. अपनी समझदारी और सूझबूझ से स्थितियों का सामना करें. वैवाहिक जीवन में मनमुटाव  बढ़ सकता है. जीवनसाथी की गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करें .बच्चों के साथ अपने संबंध बेहतर रखें. 


व्यवसायिक/ Professional:

उच्च अधिकारी से नौकरी में स्थानांतरण की बात कर सकते हैं. नई जगह पर जाकर पुरानी यादों से दूर जाने का प्रयास करेंगे. कुछ कार्यों की असफलता को अपनी हार ना माने. धैर्य और संयम बनाए रखें. कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए योजनाओं का विश्लेषण कर सकते हैं. गलतियों का दोहराव ना करें. अपनी कमियों को समझें और उन पर विजय प्राप्त करे. किसी भी कमजोरी को अपना हौसला कम न होने दे. कमजोरी पर विजय प्राप्त की जा सकती है. इस बात का विश्वास बनाए रखें. 

स्वास्थ्य/Health:

तेज गति से वाहन चलाते समय सावधान रहे. स्वयं के साथ दूसरों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

पैसों के मामले में पारदर्शिता बनाए रखें. करीबी संबंधी को सोच समझकर पैसा दे. 

रिश्ते/Relationship:

अपने रिश्तों में मजबूती लाने का प्रयास करें. दूसरों की बातों में जाकर परिजनों पर संदेह न करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virgo Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com