विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card Rashifal: व्यवसाय में मिलेंगे अच्छे ऑर्डर्स, विचारों में बढ़ेगी सकारात्मकता

Sagittarius Tarot Card Horoscope 05 September: The Star की ऊर्जा विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक रहने का प्रयास, छोटी-छोटी बातों को नजर अंदाज करने से रिश्तो में मधुरता और पारिवारिक जीवन में स्थितियों को बेहतर बनाने के प्रयास की बात लेकर आ सकती है.

Sagittarius Tarot Card Rashifal: व्यवसाय में मिलेंगे अच्छे ऑर्डर्स,  विचारों में बढ़ेगी सकारात्मकता
धनु राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Sagittarius Tarot Card Horoscope 05 September 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: फायदे-नुकसान की ज्यादा चिंता किए बिना अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें. परिवार के सभी लोगों का सहयोग पारिवारिक जिम्मेदारियां को पूरा करने में भेज सकते हैं. किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की व्यवस्था करेंगे. सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय हो सकते हैं. गैर जरूरी कार्यों में समय बर्बाद न करें. किसी गलत बात को लेकर करीबी संबंधी से बहस हो सकती है. बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें. समय-समय पर उनकी मदद कर उनके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि करें. 

व्यवसायिक/ Professional:

व्यवसाय में अच्छे ऑर्डर्स की प्राप्ति होने से कार्य में रुचि और विचारों में सकारात्मकता बढ़ती नजर आएंगी. इस स्थिति में कड़ी मेहनत करना पड़ेगी. कार्य की अधिकता के बावजूद मन में संतोष बना रहेगा. व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों नजर अंदाज न करें. कर्मचारी और सहयोगियों के कार्यों पर नजर रखें. आवश्यक दस्तावेज और फाइलों को व्यवस्थित करें. कुछ बातों के गोपनीयता किसी के साथ साझा ना करें. छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने कीआदत डालें. इससे कार्य स्थल पर रिश्ते बेहतर रहेंगे.

स्वास्थ्य/Health:

खान-पान में लापरवाही ना करें. नियमित समय पर भोजन करें. अनियमित भोजन के कारण पेट में परेशानी हो सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए खरीदारी कर सकते हैं. आवश्यक चीजों पर धन खर्च करेंगे. 

रिश्ते/Relationship:

शादीशुदा जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी. संतान सुख की योजना बना सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sagittarius Aaj Ka Rashifal, Dhanu Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com