Pisces Tarot Card Horoscope 05 September 2026 Meen Tarot Card Rashifal: जो चीज प्राप्त नहीं हुई है, उसे लेकर अफसोस ना करें. अपनी मनचाही वस्तु को प्राप्त करने का प्रयास करें. किसी नए विषय पर ज्ञान प्राप्ति मन में सकारात्मकता की वृद्धि करेगी. धार्मिक एवं आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा हो सकती है. ईश्वर के प्रति आस्था और विश्वास पहले से अधिक मजबूत होगा. प्रिय के विचारों को समझने का प्रयास करेंगे. किसी के विचारों को स्वयं पर हावी न होने दे. स्वयं की काबिलियत योग्यता पर भरोसा रखें.
व्यवसायिक/ Professional:
अपने कार्यों को समय पर पूरा करें. लोगों की बातों में आकर गलत निर्णय ना ले. इस बात को समझने का प्रयास करें. जरूरत पड़ने पर सामने वाला आपका फायदा उठा सकता है. किसी की परेशानी में उसका सहयोग करें. पारिवारिक परेशानियों को चर्चा का विषय ना बनाएं. अपने सहयोगियों के साथ उत्तम व्यवहार कर अपनी छवि को बेहतर बनाने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य/Health:
बढ़ते वजन को कम करने का प्रयास करें. जीवन में नकारात्मकता मानसिक तनाव को बढ़ा सकती है. शांत रहने के लिए मेडिटेशन करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
बच्चों के आवश्यक खर्चों पर नियंत्रण करें. ऑनलाइन खरीदारी पर नियंत्रण रखें.
रिश्ते/Relationship:
रिश्तो में अपना मान सम्मान बनाए रखें. किसी की गलत बात को सहन न करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं