विज्ञापन

Libra Tarot Card Rashifal: नए परिवर्तनों को करें स्वीकार, व्यक्तित्व में लचीलापन बनाए रखना जरुरी

Libra Tarot Card Horoscope 05 September: The Moon की ऊर्जा लापरवाही और ना समझी में फैसला न लेने की कोशिश व्यक्तित्व में लचीलापन और नम्रता बनाए रखने की आवश्यकता औरअनियमित दिनचर्या और अव्यवस्था से कार्यों में विलंब की बात लेकर आ सकती है.

Libra Tarot Card Rashifal: नए परिवर्तनों को करें स्वीकार, व्यक्तित्व में लचीलापन बनाए रखना जरुरी
तुला राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Libra Tarot Card Horoscope 05 September 2026 Tula Tarot Card Rashifal: जीवन में आगे बढ़ने के लिए नियम कायदों का पालन करना चाहिए. अनियमित दिनचर्या और अव्यवस्था कार्यों में विलंब कर सकती है. इसमें सुधार लाएं. पारिवारिक मामलों में  ज्यादा लोगों को शामिल न करें. निर्णय लेते समय दूसरों पर पड़ने वाले प्रभाव पर भी ध्यान दें. अपनी बात मनवाने की जिद न करें. स्वभाव में उम्र के अनुसार गंभीरता और समझदारी लाएं. बच्चों के साथ अपना बचपना बनाए रखें. 

व्यवसायिक/ Professional:

युवाओं और विद्यार्थियों को इस समय भविष्य को लेकर गंभीर होना चाहिए. लापरवाही या नासमझी में किए कार्य या फैसले से करियर में विलंब हो सकता है. नए परिवर्तनों को स्वीकार करें. अपने व्यक्तित्व में लचीलापन बनाए रखें. किसी भी स्थिति या कार्य को लेकर तुरंत प्रतिक्रिया न दे. सोचने-समझने के लिए समय ले सकते है. अपने आवेश और उत्साह पर काबू रखें. सही समय पर सही निर्णय लेना समझदारी का परिचायक होता है. 

स्वास्थ्य/Health:

गलत सौंदर्य प्रसाधन के उपयोग से त्वचा में चर्म रोग हो सकता है. इस समय किसी भी तरह के उत्पाद का प्रयोग ना करें. चिकित्सक से उचित इलाज ले. 


आर्थिक स्थिति/ Finance:

आमदनी और व्यय में संतुलन बनाएं. आमदनी से अधिक खर्च न करें. 


रिश्ते/ Relationship:

किसी बड़े बुजुर्ग व्यक्ति का पक्षपात पूर्ण व्यवहार आपके मन में असंतोष ला सकता है. अपने मन की बात किसी करीबी परिजन से कर सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Libra Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com