Leo Tarot Card Horoscope 05 September 2026 Sinh Tarot Card Rashifal: किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पूर्व उसे ध्यान से पढ़ें. इससे गलती होने की संभावना कम रहेगी. यदि किसी बात को लेकर कोई संदेह हो रहा है. तो अभी उस कार्य को टालना बेहतर रहेगा. पारिवारिक संपत्ति को लेकर कोई रुका हुआ कार्य पूरा होने से राहत महसूस हो सकती है. अपने विचारों में सकारात्मकता लाकर कार्यों को पूरा करें. निजी कार्य को पूरा करते समय परेशानी अनुभव कर सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional:
व्यवसाय में किसी अनुबंध को समय पर पूरा न करने पाने के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है. ऐसी स्थिति में कर्मचारियों की गतिविधियों और प्रोडक्ट की गुणवत्ता पर पूरा ध्यान रखें. आपकी सहजता और सावधानी व्यवसाय को आर्थिक नुकसान से बचा सकती है. नई नौकरी पर सहमति जताने से पहले शर्तों को अच्छे से पढ़ ले.यदि किसी शर्त को लेकर कोई संदेह है, तो उसको स्पष्ट रूप से जानने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य/Health:
खानपान को लेकर सावधानी रखें. घर का बना भोजन करें. बाहर के भोजन से थोड़ा परहेज करना बेहतर रहेगा.
आर्थिक स्थिति/Finance:
माता से कुछ धनराशि उपहार में प्राप्त हो सकती है. इस धनराशि का सदुपयोग करें.
रिश्ते/Relationship:
परिवार के विवादों में बच्चों को शामिल न करें. बच्चों की परवरिश अच्छे संस्कार और सकारात्मक विचारों से करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं