विज्ञापन

Gemini Tarot Card Rashifal: सोच में रखे व्यावहारिकता, कार्यस्थल में बदलावों के कारण योजना हो सकती है प्रभावित

Gemini Tarot Card Horoscope 05 September: The Tower की ऊर्जा बदलाव से परेशान होने की जगह सकारात्मक सोच बनाए रखने की आवश्यकता,सोच में व्यावहारिकता से कार्यों में सफलता और पैसों के मामले में किसी की बातों में आकर समझौता न करने की बात लेकर आ सकती है.

Gemini Tarot Card Rashifal: सोच में रखे व्यावहारिकता, कार्यस्थल में बदलावों के कारण योजना हो सकती है प्रभावित
मिथुन राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Gemini Tarot Card Horoscope 05 September 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: सोच में व्यावहारिकता रखे. पैसों के मामले में किसी तरह का समझौता न करें. मेहमानों के आगमन से परिवार में चहल-पहल का वातावरण रहेगा. इस स्थिति में व्यस्तता  बढ़ सकती है. जिसके चलते निजी कार्य को पूरा करने में थोड़ी मुश्किल अनुभव होगी. परिवार में अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने में जीवनसाथी का सहयोग करें. पड़ोसी के किसी विवाद में स्वयं को शामिल न करें. छोटी-छोटी बातों को लेकर किसी पर शक ना करें. 

व्यवसायिक/ Professional:

कार्यस्थल में अचानक आया बदलाव आपकी योजनाओं को प्रभावित कर सकता है. इस समय अपनी योजनाओं का पुनःअवलोकन करने की आवश्यकता पड़ सकती है. मुश्किल मामलों में ज्यादा सोच विचार करने की जगह जल्द फैसला लेने की आदत बनाएं. संपत्ति के खरीद फ़रोख्त करने वाले लोगों को नई डील में अच्छे से जांच पड़ताल करना चाहिए. किसी वरिष्ठ अधिकारी के साथ किसी योजना को लेकर बहस हो सकती है. इस स्थिति में कोई भी गलत प्रतिक्रिया न दें. पहले शांत रहकर सामने वाले की बात सुने. बिना मांगे कोई भी प्रस्ताव या सलाह ना दें. 

स्वास्थ्य/Health:

बुखार उतारने के बाद भी गले की तकलीफ कम नहीं होती नजर आ रही है. जिसके चलते काफी खांसी हो सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

किसी व्यावसायिक संपत्ति को खरीदने पर विचार कर सकते हैं. परिवार के साथ धन की व्यवस्था पर बातचीत करेंगे. 

रिश्ते/Relationship:

पति-पत्नी के बीच हुई अनबन को परिजनों के सामने न लाएं. अपने रिश्ते की निजता बनाए रखें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gemini Aaj Ka Rashifal, Mithun Rashifal, Aaj Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com