विज्ञापन

Capricorn Tarot Card Rashifal: नई नौकरी के प्रयास सफल, रचनात्मक सोच ला सकती है नए बदलाव

Capricorn Tarot Card Horoscope 05 September: Ace of wands की सकारात्मक ऊर्जा जीवन में आ रहे नए परिवर्तनों और नए अवसरों को प्राप्त करने की कोशिश, विदेश में शिक्षा प्राप्ति की इच्छा पूरी होने की संभावना और रचनात्मक और सकारात्मक सोच से व्यवसाय में नए बदलाव की बात लेकर आ सकती है.

Capricorn Tarot Card Rashifal: नई नौकरी के प्रयास सफल, रचनात्मक सोच ला सकती है नए बदलाव
मकर राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Capricorn Tarot Card Horoscope 05 Horoscope 2026 Makar Tarot Card Rashifal: जल्द ही जीवन में पार्टनरशिप की स्थिति बन सकती है. पैसे से जुड़ा नए निवेश करेंगे. नए वाहन या घर की खरीदारी पर परिजनों की राय ले सकते हैं. करीबी संबंधियों के आगमन से परिवार में उत्साह का माहौल बनेगा. बहन की उच्च शिक्षा के लिए विदेशी संस्थान की जानकारी ले सकते हैं. निजी कार्य के सिलसिले में छोटी सी यात्रा करना पड़ सकती है. 


व्यवसायिक/ Professional:

नौकरी में स्थानांतरण की सूचना प्राप्त होने की संभावना मजबूत है. नई नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे. पूर्व में आपके खिलाफ फैली अफवाहों से निर्दोषबाहर निकाल सकते हैं. दोषमुक्त होने से मान सम्मान में वृद्धि होती नजर आएगी. व्यवसाय में साझेदारी की रचनात्मक सोच नए बदलाव ला सकती है. किसी विदेशी संपर्क से व्यवसाय संबंधी बातचीत होने की उम्मीद है. 

स्वास्थ्य/Health:

स्वास्थ्य में पहले से अधिक सुधार नजर आ सकता है .अपने दिनचर्या और खान-पान को नियमित करें. 


आर्थिक स्थिति/Finance:

नए लाभदायक ऑर्डर्स प्राप्त हो सकते हैं. नौकरी में  वेतन वृद्धि होने से उत्साहित होंगे. 


रिश्ते/Relationship:

कुछ नए लोगों से मित्रता हो सकती है. नए प्रेम संबंध बन सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Capricorn Aaj Ka Rashifal, Makar Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com