विज्ञापन

Cancer Tarot Card Rashifal: पैसों को लेकर होंगे परेशान, धैर्य और संयम बनाए रखना जरुरी

Cancer Tarot Card Horoscope 05 September: Five of pentacles की ऊर्जा परिवार के वातावरण में अस्थिरता से नकारात्मकता, व्यवसाय में अपेक्षित लाभ न होने से चिंता में वृद्धि और नौकरी में पदोन्नति की स्थिति न बनने से नई नौकरी की तलाश की बात लेकर आ सकती है.

Cancer Tarot Card Rashifal: पैसों को लेकर होंगे परेशान, धैर्य और संयम बनाए रखना जरुरी
कर्क राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Cancer Tarot Card Horoscope 05 September 2026 Kark Tarot Card Rashifal: परिवार में किसी बड़े फैसले या खबर से माहौल में अस्थिरता आ सकती है. इस स्थिति में धैर्य और संयम बनाए रखें. बच्चों की पढ़ाई या करियर में चुनौती आने से परेशानी अनुभव होगी. अचानक से कुछ खर्च सामने आ सकते हैं. इस समय पैसों को लेकर परेशान होंगे. किसी नए व्यक्ति के आने से परिवार में कुछ हलचल हो सकती है. सामने वाले की मंशा को समझने का प्रयास करें. 

व्यवसायिक/ Professional:

नौकरी में पदोन्नति की संभावना नजर ना आने से असंतुष्टि हो सकती हैं. किसी नई योजना को पूरा करने में काफी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. व्यवसाय में अभी तक अपेक्षा अनुसार फायदा ना होने से मन व्यतीत हो सकता है. इसके बावजूद सोच में सकारात्मकता बनाए रखें. कार्यों में बदलाव लाने का प्रयास करें. कुछ नई तकनीक की जानकारी ले सकते हैं. संभव है, कि जिसके चलते कोई यात्रा करना पड़े. 

स्वास्थ्य/Health:

कंधों और गर्दन में काफी जकड़न महसूस हो सकती है. अचानक से कोई भारी वजन उठाने के कारण हाथ में दर्द महसूस कर सकते है. 


आर्थिक स्थिति/Finance:

घर को व्यवस्थित करने के लिए कुछ अच्छे इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी कर सकते हैं. इन सामानों का पक्का बिल अवश्य लें. 

रिश्ते/Relationship:

परिवार की व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने के लिए सभी सदस्यों को मिलजुल कर कार्य करना चाहिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cancer Aaj Ka Rashifal, Kark Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com