Aries Tarot Card Horoscope 05 September 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: किसी परेशानी के बारे में सोचकर व्यर्थ ही परेशान हो सकते है. छोटी सी बात का तिल का ताड़ बना सकते है. इस समय छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान ना हो. इससे खुद के अशांत होने के साथ परिवार में भी अशांति ला सकते है. अपने विचारों से नकारात्मकता को दूर करें. यदि कोई समस्या अकेले हल नहीं कर पा रहे हैं, तो परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर हल करने के प्रयास में सफलता जरूर मिलेगी. स्वयं से भरोसा कम न होने दे.
व्यवसायिक/ Professional:
अपने कार्य को पूरा करते समय मेहनत के साथ उन्हें व्यवस्थित करने का प्रयास भी करें. इससे कार्यों में होने वाले परेशानियों से बच सकते है. नौकरी में बहुत ज्यादा बदलाव की आशा न रखे. नौकरी की स्थिति फिलहाल पहले जैसी ही रहेगी. अपनी परेशानियों के बारे में सोच कर उसे बड़ा ना करें. यदि किसी सहयोगी के साथ किसी बात को लेकर परेशानी महसूस कर रहे हैं. तो उसे सीधी और स्पष्ट बात करें.
स्वास्थ्य/Health:
खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं. दिनचर्या को व्यवस्थित बनाए रखने का प्रयास करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
आर्थिक मामलों में वास्तविक स्थिति जानकर ही फैसला करें. व्यर्थ में अनावश्यक खर्च न करें.
रिश्ते/Relationship:
प्रिय के साथ अच्छा वक्त बताने का अवसर मिल सकता है. पति-पत्नी के बीच की अनबन खत्म हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं